Terra ने अपने स्टेबलकॉइन रिजर्व में जोड़े 140 मिलियन डॉलर के Bitcoin

Bitinfocharts का डेटा बताता है कि Terra ने अपने लेटेस्ट BTC रिजर्व में 2943 Bitcoin जोड़े हैं। यह खरीद बुधवार, 30 मार्च को की गई थी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 15:36 IST
ख़ास बातें
  • 30 मार्च को Terra ने खरीदे थे 140 मिलियन डॉलर कीमत के 2,943 Bitcoin
  • 22 मार्च को भी खरीदे गए थे करीब 1,500 BTC
  • BTC रिजर्व समर्थित स्टेबलकॉइन जारी करने की योजना बना रहा है Terra

Terra ने 22 मार्च को BTC एड्रेस में दो ट्रांजेक्शन में करीब 1,500 बिटकॉइन जोड़े थे

Terra ने अपने स्टेबलकॉइन रिजर्व को आगे बढ़ाते हुए लगभग 140 मिलियन डॉलर के Bitcoin एक बार फिर खरीदे हैं। बता दें कि Terra ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह 10 बिलियन डॉलर कीमत के अपने BTC रिजर्व से स्टेबलकॉइन रिलीज़ करने की योजना बना रहा है। अपनी लेटेस्ट खरीद में Terra ने कुल 2,943 Bitcoin खरीदे हैं और इस खरीद के समय कथित तौर पर इनकी कुल कीमत करीब 140 मिलियन डॉलर थी। 

Bitinfocharts का डेटा बताता है कि Terra ने अपने लेटेस्ट BTC रिजर्व में 2943 Bitcoin जोड़े हैं। यह खरीद बुधवार, 30 मार्च को की गई थी। उस समय तक इतने बिटकॉइन की कीमत लगभग 140 मिलियन डॉलर (करीब 1,064 करोड़ रुपये) थी। 
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि Terra ने इतनी बड़ी मात्रा में BTC की खरीद की हो। इससे पहले, 22 मार्च को प्रोजेक्ट के BTC एड्रेस में दो ट्रांजेक्शन में करीब 1,500 बिटकॉइन जोड़े गए थे। वॉलेट से पता चलता है कि खबर लिखते समय तक Terra के इस वॉलेट में कुल 30,000 बिटकॉइन मौजूद हैं, जिनकी कीमत 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 11,398 करोड़ रुपये) है।

Cryptopotato की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि हाल ही में Terraform Labs के सीईओ Do Kwon ने जानकारी दी थी कि कंपनी एक स्टेबलकॉइन (UST) जारी करने की तैयारी में है, जो अमेरिकी डॉलर, यूरो या किसी अन्य फिएट करेंसी के बजाय BTC रिजर्व द्वारा समर्थित होगा।
Advertisement

Bloomberg को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि "बिटकॉइन में हम विशेष रूप से रुचि रखने का कारण यह है कि हम मानते हैं कि यह सबसे मजबूत डिजिटल आरक्षित एसेट है। यूएसटी पहली इंटरनेट देशी करेंसी होने जा रही है जो अपनी मौद्रिक नीति के हिस्से के रूप में बिटकॉइन स्टैंडर्ड्स को लागू करती है।"
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि BTC रिजर्व द्वारा समर्थित स्टेबलकॉइन के रिलीज़ किए जाने की उनकी घोषणा के बाद क्रिप्टोकरेंसी कम्युनिटी के पॉपुलर हस्ती, Blockchain के सीईओ एडम बैक (Adam Back) ने सवाल किया था कि इतना पैसा कहां से आएगा। जिसे लेकर Kwon ने समझाया कि प्रोजेक्ट अपने समय के साथ करीब 10 बिलियन डॉलर जमा करेगा, लेकिन वर्तमान में प्रोजेक्ट बीटीसी संचय के लिए 3 बिलियन डॉलर तैनात करने के लिए तैयार है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , cryptocurrency news, Terra, Bitcoin
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.