Taiwan में NFT के इस्तेमाल से कठपुतली कला को बचाने की कोशिश

Pili International Multimedia ने बताया कि वह रेवेन्यू का सोर्स बढ़ाने के लिए NFT का इस्तेमाल करना चाहती है

Taiwan में NFT के इस्तेमाल से कठपुतली कला को बचाने की कोशिश

ताइवान में इस कला के जरिए साहस और रोमांस की कहानियां बताई जाती हैं

ख़ास बातें
  • Pili के पास कठपुतली से जुड़े हजारों कैरेक्टर्स हैं
  • फर्म ने पिछले महीने से NFT बेचने की शुरुआत की है
  • ताइवान में इस कला को आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है
विज्ञापन
ताइवान में कठपुतली की परंपरागत कला को आधुनिक दौर में ले जाने और नए दर्शकों के लिए इसे दिलचस्प बनाने में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) का इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। 

सेंट्रल ताइवान की युनलिन काउंटी में अपने स्टूडियो से कठपुतलियों को दिखाने वाला एक टेलीविजन शो बनाने वाली Pili International Multimedia ने बताया कि वह रेवेन्यू का सोर्स बढ़ाने के लिए NFT का इस्तेमाल करना चाहती है। इसकी ब्रांड डायरेक्टर Seika Huang ने कहा, "किनारे बैठने के बजाय यह समझना बेहतर होगा कि क्या चल रहा है। यह आगे बढ़ने का सबसे तेज तरीका है।" Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, Pili के पास कठपुतली से जुड़े हजारों कैरेक्टर्स हैं। ताइवान में इस कला के जरिए साहस और रोमांस की कहानियां बताई जाती हैं और कई बार इसके साथ मार्शल आर्ट्स को भी शामिल किया जाता है। फर्म ने बताया कि उसके चार कठपुतली कैरेक्टर्स के डिजिटल वर्जन बनाए गए हैं और इनके लगभग 30,000 सेट को NFT के तौर पर पर बेचा गया है। 

फर्म ने मार्केट प्लेटफॉर्म के साथ प्रॉफिट में हिस्सेदारी की जानकारी देने से मना कर दिया लेकिन उसने बताया कि प्रत्येक सेट का प्राइस 40 डॉलर से शुरू होता है। इनकी लिस्टिंग पिछले महीने की शुरुआत में हुई थी और फर्म को इसके बाद से लगभग 12 लाख डॉलर का रेवेन्यू मिला है। 

इन NFT बेचने की जिम्मेदारी मार्केटिंग टेक्नोलॉजी कंपनी VeVe को दी गई है। VeVe ने बताया कि साहस की कहानियों से जुड़े कठपुतली के कैरेक्टर्स को युवा पसंद करते हैं और ये सुपर हीरो वाली फिल्मों के विदेशी प्रशंसकों को भी पसंद आ सकते हैं। इनमें मार्वेल कॉमिक्स के कैरेक्टर्स पर बेस्ड फिल्में शामिल हैं। पश्चिमी देशों के लोग ताइवान के मार्शल आर्ट्स हीरो और कुंग फु के वास्तव में प्रशंसक हैं। इससे पहले भी इस तरह के आर्ट्स से जुड़े लोगों और फर्मों ने NFT सेगमेंट में कदम रखा है। इनमें से कुछ NFT को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blockchain, Taiwan, Puppets, NFT, Revenue, tokens, Sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »