स्विट्जरलैंड में हैं Bitcoin के सबसे सफल ट्रेडर- रिसर्च

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर हाल ही में हुए एक सर्वे में पाया गया है कि बिटकॉइन ट्रेडिंग के सबसे सफल ट्रेडर स्विट्जरलैंड में हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 13:28 IST
ख़ास बातें
  • रिसर्च में स्विट्जरलैंड में दुनिया के सबसे सफल निवेशकों को पाया गया।
  • ऑनलाइन इनवेस्टिंग न्यूज और एजुकेशन पोर्टल Invezz ने किया सर्वे।
  • बिटकॉइन से लाभ लेने वाले दुनिया के 25 देशों की लिस्ट बनाई गई।

सर्वे में पाया गया कि स्विट्जरलैंड बिटकॉइन इनवेस्टर्स को सबसे अच्छे रिटर्न देता है

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर हाल ही में हुए एक सर्वे में पाया गया है कि बिटकॉइन ट्रेडिंग के सबसे सफल ट्रेडर स्विट्जरलैंड में हैं। ऑनलाइन इनवेस्टिंग न्यूज और एजुकेशन पोर्टल Invezz ने यह सर्वे किया है। पोर्टल ने इस रिसर्च को 14 अप्रैल को रिलीज किया था, जिसमें ब्लॉकचेन फर्म Chainalysis Triple A और Worldometers का डेटा स्टडी किया गया है। इसका मतलब है कि स्विट्जरलैंड बिटकॉइन इनवेस्टर्स को सबसे अच्छे रिटर्न देता है। हालांकि निवेश के मामले में यह देश छठे स्थान पर है। देश की 1.8 प्रतिशत जनसंख्या ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया हुआ है। 

Invezz ने Chainalysis डाटा से इसकी शुरुआत की जिसमें बिटकॉइन से लाभ लेने वाले दुनिया के 25 देशों की लिस्ट बनाई गई। प्लेटफॉर्म ने इन 25 देशों की लिस्ट में से चीन और ताइवान को छोड़ दिया, क्योंकि वे इसके डेटा पर भरोसा नहीं कर सकते थे। स्टडी में केवल 23 देशों को रैंक दिया गया। सबसे कम टोटल स्कोर वाले देश को सबसे ऊपर रखा गया और सबसे ज्यादा टोटल स्कोर वाले देश को अंत में रखा गया। 

किसी देश को रैंक करने के लिए तीन मापदंड रखे गए-
1.देश में प्रति व्यक्ति बिटकॉइन लाभ की मात्रा, जो कि चेनालिसिस डाटा पर आधारित थी। 
2. TripleA और Worldometers के आंकड़ों के आधार पर यह देखना कि प्रत्येक देश में कितने लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया हुआ है, ताकि एडॉप्शन रेट का पता लग सके। वर्ल्डोमीटर एक रियलटाइम डेटा वेबसाइट है और Triple A एक क्रिप्टो पेमेंट गेटवे है। 
3. प्रत्येक इनवेस्टर ने बिटकॉइन के माध्यम से कितना पैसा कमाया। 
Advertisement

इस आधार पर स्विटजरलैंड में दुनिया के सबसे सफल निवेशकों को पाया गया। जबकि, बिटकॉइन ट्रेडिंग करने वाले देशों में फ्रांस सबसे टॉप पर पाया गया। 

दूसरे कई देशों ने कुछ कैटेगरी में अच्छा परफॉर्म किया। लेकिन, फ्रांस इनमें एकलौता देश था जिसने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश, प्रति निवेशक बिटकॉइन में लाभ और प्रति नागरिक बिटकॉइन से होने वाले लाभ के मामले में औसत से अधिक अच्छा परफॉर्म किया। इसलिए फ्रांस को ऑवरऑल रैंकिंग में सबसे ऊंचा स्थान मिला और टॉप बिटकॉइन ट्रेडिंग नेशन का तमगा भी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Cryptocurrency, Invezz, Survey

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड नियम, जान लें, कहीं हो न परेशानी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.