साउथ कोरिया में नए राष्ट्रपति के आने के साथ ICX क्रिप्टोकरेंसी में आया 60% उछाल

क्रिप्टोकरेंसी स्पेस के तत्वों ने दक्षिण कोरिया की चुनावी बहस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां दोनों उम्मीदवारों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अभियान से संबंधित नॉन-फंजिबल टोकन [NFT] जारी किए थे।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 20:07 IST
ख़ास बातें
  • सितंबर 2017 में एक इनिशियल कॉइन ऑफरिंग के रूप में लॉन्च किया गया था ICX
  • इसकी वर्तमान सर्कुलेटिंग सप्लाई 734 मिलियन ICX कॉइन से अधिक बढ़ गई है
  • वर्तमान में ICX की मार्केट कैप $668 मिलियन (लगभग 5,100 करोड़ रुपये) है

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति, यूं सुक-योल ने पिछले साल दिसंबर में ICON ब्लॉकचेन पर अपने हस्ताक्षर किए थे

दक्षिण कोरियाई ब्लॉकचेन ICON की Icon (ICX) क्रिप्टोकरेंसी पिछले बारह घंटों में 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। ऐसा उस समय हुआ है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पूरी क्रिप्टो मार्केट में रोज़ाना बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वर्तमान में, प्रत्येक ICX टोकन अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज CoinMarketCap पर $0.9027 (लगभग 70 रुपये) पर ट्रेड हो रहा है। ICX टोकन के लिए रातोंरात यह जबरदस्त बढ़ोतरी क्रिप्टो के तगड़े सपोर्टर और देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में प्रो यूं सुक-योल (Yoon Suk-yeol) के चुनाव के बाद आई है।

सितंबर 2017 में एक इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) के रूप में लॉन्च किया गया ICX टोकन बेहद जल्दी 43 मिलियन डॉलर (लगभग 330 करोड़) बढ़ गया। CoinMarketCap के अनुसार, इसकी वर्तमान सर्कुलेटिंग सप्लाई 734 मिलियन ICX कॉइन से अधिक बढ़ गई है और मार्केट कैप 668 मिलियन डॉलर (लगभग 5,100 करोड़ रुपये) हो गई है।

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति, यूं सुक-योल ने पिछले साल दिसंबर में ICON ब्लॉकचेन पर अपने हस्ताक्षर किए। ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति के रूप में उनके चुनाव ने ही ICX की कीमत को बढ़ाने का काम किया है।
 

क्रिप्टोकरेंसी स्पेस के तत्वों ने दक्षिण कोरिया की चुनावी बहस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां दोनों उम्मीदवारों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अभियान से संबंधित नॉन-फंजिबल टोकन [NFT] जारी किए थे।

दक्षिण कोरियाई अखबार Hankyung के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर 2018 के बाद से दक्षिण कोरिया में अपने दूसरे राष्ट्रव्यापी उछाल पर है, जिसमें दो मिलियन से अधिक नागरिक इस क्षेत्र में अपना हाथ आज़मा रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ICX, South Korea, cryptocurrency news
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  3. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  5. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  6. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  7. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  9. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.