Shiba Inu अपने मेटावर्स 'Shiberse' में जल्द बेचेगा 99000 प्लॉट, ऐसा होगा खरीदने का प्रोसेस

Shiberse पर प्लॉट की कीमत उसके लोकेशन के अनुसार तय की जाएगी, जिसमें पार्क के सेंटर के आसपास के प्लॉट महंगे होंगे। बता दें कि मीम करेंसी के इस मेटावर्स के सेंटर में यह एक डॉग पार्क होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 14:54 IST
ख़ास बातें
  • 99,000 में से शुरुआत में 35,000 प्लॉट बेचे जाएंगे
  • शुरुआती 35,000 प्लॉट के लिए केवल Leash होल्डर्स को ही एंट्री
  • आने वाले फेज़ में अन्य क्रिप्टो होल्डर्स को मिलेगा प्लॉट खरीदने का मौका

वर्तमान में Shiba Inu के Metaverse का कोडनेम Shiberse है, जिसे बाद में बदला जा सकता है

मीम कॉइन शीबा इनु (Shiba Inu) ने मेटावर्स (Metaverse) में दाखिल होने के फैसले की घोषणा इस महीने की शुरुआत में कर दी थी। शीबा इनु के डेवलपर्स ने घोषणा करते हुए कहा कि वे जल्द ही Shiberse (Shiba Inu Metaverse का कोडनेम) में प्लॉट बेचेंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर घोषणा में कई जानकारियां भी मुहैया कराई गई थी। अब, शीबा इनु के किएटर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि वे Shiberse के लिए 99,000 प्लॉट जारी करने की योजना बना रहे हैं। 

Watcher Guru द्वारा आयोजित शीबा इनु एएमए इवेंट (Shiba Inu AMA event) के दौरान पॉपुलर मीम कॉइन द्वारा मेटावर्स को लेकर उनकी प्लानिंग्स के बारे में कुछ जानकारियां दी। रिपोर्ट बताती है कि Shiberse कोई कई फेज़ में रिलीज़ किया जाएगा। प्रोजेक्ट में कुल 99,000 प्लॉट बेचने की बात कही गई है, जिन्हें 10-दिवसीय लैंड इवेंट आयोजित कर बेचा जाएगा। इस इवेंट में शुरुआत में 35,000 प्लॉट बेचे जाएंगे। इन प्लॉट को खास लीश (Leash) होल्डर्स को दिखाया जाएगा और उन्हें इनके लिए बिड करने या खरीदने का पहला मौका दिया जाएगा।

दूसरे फेज़ को लेकर, डेवलपर्स का कहना है कि पहले बैच के पूरी तरह से बिक जाने के बाद, बाकी प्लॉट को धीरे-धीरे छोटे बैच में बेचा जाएगा। इन सभी बचे प्लॉट को खरीदने का मौका सभी को दिया जाएगा। सभी प्लॉट बिडिंग सिस्टम के जरिए बेचे जाएंगे, और डेवलपर्स का कहना है कि प्रोजेक्ट की रिलीज़ डेट के साथ ही बिडिंग सिस्टम की जानकारी भी शेयर की जाएगी।

Shiberse पर प्लॉट की कीमत उसके लोकेशन के अनुसार तय की जाएगी, जिसमें पार्क के सेंटर के आसपास के प्लॉट महंगे होंगे। बता दें कि मीम करेंसी के इस मेटावर्स के सेंटर में यह एक डॉग पार्क होगा।
Advertisement

Business Insider की रिपोर्ट के अनुसार,  Leash होल्डर्स को इन प्लॉट की सेल तक पहुंचने हासिल करने के लिए अपनी होल्डिंग्स को लॉक करना होगा, यदि वे ज्यादा टोकन लॉक करेंगे, तो लॉक-इन अवधि कम हो जाएगी। सबसे ज्यादा होल्डिंग को लॉक करने वाले होल्डर्स को सबसे बड़े प्लॉट पर बोली लगाने का मौका मिलेगा। 
Advertisement

रिपोर्ट शीबा इनु पर काम करने वाली एक क्रिप्टोकरेंसी YouTuber ArchAngel का हवाला देते हुए बताती है कि 0.2 LEASH को लॉक करने से यूज़र को 1×1 साइज़ का प्लॉट खरीदने का मौका मिलेगी, जबकि 5 LEASH को लॉक करने से 10×10 साइज़ का प्लॉट खरीदने की मौका मिलेगा।

यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि लॉक किए टोकन को बिडिंग के लिए एक्सेस हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा, जबकि प्लॉट खरीदने के लिए अगल से इथेरियम (Ethereum) के मूल टोकन ETH का इस्तेमाल किया जाएगा, और स्थान के आधार पर इसकी कीमत 0.2 ETH और 1 ETH के बीच होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.