Shiba Inu अब मचाएगा धूम! ऑस्ट्रेलियाई क्रिप्टो एक्सचेंज CoinJar पर हुआ लिस्ट

CoinJar ने जानकारी दी है कि अब निवेशक व ट्रेडर्स उनके प्लेटफॉर्म पर CoinJar वॉलेट के जरिए Shiba Inu को खरीद, बेच, और ट्रेड कर सकते हैं।

Shiba Inu अब मचाएगा धूम! ऑस्ट्रेलियाई क्रिप्टो एक्सचेंज CoinJar पर हुआ लिस्ट

Shina Inu को पेमेंट के रूप में अपनाने के लिए कई प्रसिद्ध कंपनियां आगे आ चुकी हैं

ख़ास बातें
  • Shiba Inu के साथ छह अन्य क्रिप्टो कॉइन CoinJar पर हुए लिस्ट
  • CoinJar वॉलेट के जरिए कई आउटलेट में SHIB के जरिए हो सकेगी पेमेंट
  • हाल ही में मार्केट वैल्यू के हिसाब से 11वां सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी बना
विज्ञापन
2021 मीम कॉइन शीबा इनु (Shina Inu), यानी SHIB के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। अब, क्रिसमस और नए साल से ठीक पहले, शीबा इनु को ऑस्ट्रेलियाई एक्सचेंज कॉइनजार (CoinJar) ने खरीद, बिक्री और ट्रेड के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया है। 2013 में स्थापित, CoinJar को ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने क्रिप्टो एक्सचेंज में गिना जाता है। इस एक्सचेंज ने SHIB के साथ-साथ छह अन्य टोकन को भी लिस्ट किया है, जिनमें Fetch.ai, Origin Protocol, Cartesi, Orchid, Quant Network, और Audius शामिल हैं।

CoinJar ने अपने बयान में कहा कि अब निवेशक व ट्रेडर्स उनके प्लेटफॉर्म पर CoinJar वॉलेट के जरिए Shiba Inu को खरीद, बेच, और ट्रेड कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि आप CoinJar कार्ड के साथ SHIB का इस्तेमाल क्रिसमस की खरीदारी करने के लिए भी कर सकते हैं। CoinJar कार्ड एक क्रिप्टो डेबिट कार्ड की तरह है, जो यूज़र्स को Google Pay या Apple Pay के जरिए पेमेंट लेने वाले किसी भी आउटलेट से खरीदारी करने की अनुमति देता है।

हाल के महीनों में, शीबा इनु ने दुनिया के कई हिस्सों में एक सफल कॉइन के रूप में पहचान बनाई है। इस साल इस मीम कॉइन को निवेशकों का काफी प्यार मिला।

Watcher Guru की रिपोर्ट में बताया गया है कि Dogecoin के इस तगड़े प्रतिद्वंदी ने 25 अक्टूबर को मार्केट वैल्यू के हिसाब से 11वें सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी कॉइन का खिताब हासिल किया था।

3 दिसंबर को, कनाडाई ऑनलाइन मेडिकल सर्विस प्रोवाइडर Ask The Doctor ने घोषणा की थी कि उसने अपनी बैलेंस शीट में $1.5 मिलियन (लगभग 11.26 करोड़ रुपये) कीमत के शीबा इनु टोकन जोड़े हैं। इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि वे इस कॉइन को पेमेंट के तौर पर स्वीकारने की तैयारी कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »