मीम कॉइन Shiba Inu के बर्न रेट में 889 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Shibburn ट्रैकर से पता चलता है कि सितंबर में इस मीम कॉइन की बर्निंग कम रही है। पिछले सप्ताह लगभग 27.2 करोड़ SHIB ही बर्न किए गए

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2022 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Amazon बर्नर ने लगभग तीन अरब SHIB को हटाया है
  • हाल ही में इस मीम कॉइन से जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है
  • इससे Ethereum व्हेल्स की इस टोकन में दिलचस्पी बढ़ गई है

यह पिछले सप्ताह के अंत में इसकी बड़ी मात्रा को बर्न किए जाने के कारण हुआ है

लोकप्रिय मीम कॉइन्स में शामिल Shiba Inu का बर्न रेट पिछले एक दिन में लगभग 889 प्रतिशत बढ़ा है। यह पिछले सप्ताह के अंत में इसकी बड़ी मात्रा को बर्न किए जाने के कारण हुआ है। पिछले सप्ताह रविवार से लगभग 65 करोड़ SHIB बर्न किए गए हैं। इससे पहले शनिवार को 83,69,636 कॉइन्स को निष्क्रिय वॉलेट्स में भेजा गया था।

Shibburn ट्रैकर से पता चलता है कि सितंबर में इस मीम कॉइन की बर्निंग कम रही है। पिछले सप्ताह लगभग 27.2 करोड़ SHIB ही बर्न किए गए। SHIB गेम डिवेलपर Travis Johnson ने ट्वीट कर बताया है कि Amazon बर्नर ने लगभग तीन अरब SHIB को हटाया है। Johnson ने पिछले लगभग एक वर्ष में लगभग 2.9 अरब SHIB बर्न किए हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह के अंत में एक ही ट्रांजैक्शन में लगभग 51 करोड़ SHIB बर्न किए थे। वह बर्निंग के लिए Amazon के प्रोग्राम का इस्तेमाल करते हैं। इससे उन्हें कमीशन के साथ इस मीम कॉइन को खरीदने और फिर बर्न करने का मौका मिलता है। 
Advertisement

क्रिप्टो सेगमेंट के इंफ्लुएंसर्स में से एक David Gokhshtein ने पिछले सप्ताह कहा था कि LUNC प्रति दिन ट्रेंड हो रहा है और SHIB निरंतर ट्रेंड कर रहा है। Shiba Inu के समर्थक Gokhshtein को शिकायत है कि LUNC भी प्रति दिन ट्रेंड हो रहा है।  Gokhshtein का कहना था कि LUNC प्रोजेक्ट में कुछ नहीं है। इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने यूजर्स से उन्हें LUNC के बारे में ट्विटर पर टैग नहीं करने को कहा था। Gokhshtein का मानना है कि यह एक लॉटरी टिकट की तरह है। उन्होंने कहा कि यह म्यूजिकल चेयर की पुरानी गेम की तरह है, जिसमें म्यूजिक रुकने पर प्रत्येक व्यक्ति को बैठने के लिए एक चेयर खोजनी होती है लेकिन चेयर्स की संख्या हमेशा लोगों की संख्या से एक कम होती है।

Shiba Inu की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है। इसके साथ ही इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ गई है। WhaleStats के डेटा से पता चलता है कि इसके बड़े होल्डर्स के लिए SHIB सबसे अधिक इस्तेमाल वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल है। Shiba Inu के बारे में कोई नई जानकारी आने पर Ethereum व्हेल्स की ओर से इसकी खरीदारी में तेजी आती है। SHIB को बहुत से रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर भी स्वीकार कर रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, burning, SHIB, Purchase, Market, LUNC, Tweeter

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.