Shiba Inu के बर्न रेट में फिर आया 322% का उछाल

हाल ही में शिबा इनु में रैली देखी गई थी जिसके कारण निवेशकों का ध्यान इसने खींचा था। इसके बाद शिबा इनु की बर्निंग में कमी आ गई थी और डेड वॉलेट्स में भेजे जाने वाले टोकनों की संख्या काफी कम हो गई थी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2022 09:35 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ दिनों से शिबा इनु की कीमत में बढ़ोत्तरी का दौर चल रहा है
  • इसका अगला पड़ाव $0.00002050 पर बताया जा रहा है
  • फिलहाल शिबा इनु की कीमत ₹ 0.001052 पर ट्रेड कर रही है

पिछले 24 घंटों में शिबा इनु की कीमत में 11% की गिरावट आई है।

Shiba Inu का बर्न रेट एक बार फिर से बढ़ गया है। पिछले एक महीने से लगातार टोकन बर्निंग के बाद हाल ही में इसके बर्न रेट में कमी आ गई थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शिबा इनु का बर्न रेट 300% से भी ज्यादा बढ़ गया है। इससे संकेत मिलता है कि शिबा इनु में बर्निंग एक्टिविटी एक बार फिर से जोर पकड़ रही है। हालांकि, साधारण तौर पर होने वाली टोकन बर्निंग दर से अभी भी यह दर कम ही है। 

Shiba Inu की बर्निंग को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Shibburn ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक पिछले एक दिन में शिबा इनु का बर्निंग रेट 322% बढ़ गया है। हाल ही में शिबा इनु में रैली देखी गई थी जिसके कारण निवेशकों का ध्यान इसने खींचा था। इसके बाद शिबा इनु की बर्निंग में कमी आ गई थी और डेड वॉलेट्स में भेजे जाने वाले टोकनों की संख्या काफी कम हो गई थी। बीते वीकेंड पर शिबा इनु की कीमत में 35% तक की बढ़ोत्तरी हो गई थी। 

Shibburn ट्विटर हैंडल की पोस्ट से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में शिबा इनु के मात्र 64,506,471 टोकन ही बर्न किए गए हैं। यह बर्निंग भी 10 अलग-अलग ट्रांजैक्शंस में की गई है। खबर लिखे जाने के कुछ घंटे पहले तक भी टोकनों की कुछ संख्या डेड वॉलेट्स में भेजी गई है। इस दौरान एक सिंगल ट्रांजैक्शन में 4,854,572 टोकन बर्न किए गए। 

पिछले कुछ दिनों से शिबा इनु की कीमत में बढ़ोत्तरी का दौर चल रहा है। इसका अगला पड़ाव $0.00002050 पर बताया जा रहा है। हालांकि, आज का दिन शिबा इनु के लिए अच्छी शुरुआत साबित नहीं हुआ है। खबर लिखे जाने के समय पर शिबा इनु की कीमत ₹ 0.001052 पर ट्रेड कर रही थी। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 11% की गिरावट आई है। उम्मीद की जा रही है कि शिबा इनु कीमत में आई बढ़ोत्तरी को आगे लेकर जा सकता है। वहीं, मध्य में कीमत में ठहराव की संभावनाएं भी अधिक हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba Inu, shiba inu burn news, Shiba Inu Burning

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.