क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के साथ NFT की ट्रेडिंग वॉल्यूम पर बड़ी चोट

OpenSea जैसे प्रमुख NFT मार्केटप्लेसेज के डेटा से पता चलता है कि हाल के महीनों में ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी गिरी है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के साथ NFT की ट्रेडिंग वॉल्यूम पर बड़ी चोट

अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है

ख़ास बातें
  • OpenSea को कुछ नए एक्सचेंजों से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • इस सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़ रहे हैं
  • चीन में रेगुलेटर्स ने NFT सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का असर नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की ट्रेडिंग वॉल्यूम पर भी पड़ा है। इसके साथ ही इस सेगमेंट की कई फर्मों के हैकिंग का निशाना बनने से भी NFT को लेकर आशंकाएं बढ़ी हैं। OpenSea जैसे प्रमुख NFT मार्केटप्लेसेज के डेटा से पता चलता है कि हाल के महीनों में ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी गिरी है। 

Dune data के अनुसार, OpenSea की ट्रेडिंग वॉल्यूम इस वर्ष की शुरुआत में लगभग 5.8 अरब डॉलर के साथ उच्च स्तर पर थी। इसके बाद से इसमें गिरावट आ रही है। मई में यह घटकर 3.1 अरब डॉलर हो गई थी। इसके बाद जून में इसमें सबसे अधिक कमी आई और यह केवल 82.6 करोड़ डॉलर रह गई। इसके साथ ही इस मार्केटप्लेस पर प्रति दिन की वॉल्यूम भी कम हो रही है। OpenSea को कुछ नए एक्सचेंजों से कड़ी टक्कर मिल रही है। OpenSea ने Solana ब्लॉकचेन पर अपने डिजिटल कलेक्टिबल्स बनाने वालों के लिए एक लॉन्चपैड पेश किया है। इस लॉन्चपैड से नए NFT के साथ ही इससे पहले और बाद की एक्टिविटीज की भी पेशकश की जा सकेगी। इसके साथ ही सेकेंडरी सेल्स के लिए सपोर्ट भी मिलेगा। 

इसके साथ ही OpenSea ने एक मल्टी-चेन फीचर की ओर कदम बढ़ा दिया है। OpenSea ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "पिछले एक वर्ष में NFT के लिए Solana एक प्रमुख ब्लॉकचेन के तौर पर उभरी है। हम एक बढ़ाए जा सकने वाले NFT इकोसिस्टम के उसके नजरिए को साझा करते हैं।" NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। 

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। चीन में फाइनेंशियल और सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशंस ने NFT से जुड़े वित्तीय जोखिमों के खिलाफ चेतावनी दी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Scam, NFT, America, Trading, Market, Sales
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »