NFT की सेल्स ने पिछले वर्ष बनाया रिकॉर्ड, 25 अरब डॉलर तक पहुंची

अगस्त में NFT की सेल अपने पीक पर थी। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में इसमें गिरावट आई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 15:04 IST
ख़ास बातें
  • कोका कोला (Coca Cola) और गुच्ची (Gucci) ने भी NFT बेचे
  • हालांकि साल के आखिरी कुछ महीनों में इसकी ग्रोथ सुस्‍त भी रही
  • NFT सेल के कॉमन प्राइस 100 डॉलर से लेकर एक हजार डॉलर के बीच थे

मार्च महीने में Christie's पर हुई एक सेल में एक NFT आर्टवर्क ने रिकॉर्ड 69.3 मिलियन डॉलर (लगभग 510 करोड़ रुपये) की कमाई की।

क्रिप्‍टो असेट्स की जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी की वजह से साल 2021 में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की बिक्री 25 बिलियन डॉलर (लगभग 1,84,690 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई। रॉयटर्स के मुताबिक, मार्केट ट्रैकर DappRadar के डेटा से यह पता चला है। हालांकि साल के आखिरी कुछ महीनों में इसकी ग्रोथ सुस्‍त भी रही। कुछ NFT और डिजिटल आइटम्‍स का प्रतिनिधि‍त्‍व करने वाले क्रिप्‍टोकरेंसी असेट्स पिछले साल इतनी तेजी से बढ़ीं कि सट्टेबाजों ने फायदा कमाने के लिए उन्हें 'फ्लिप' कर दिया। इन क्रिप्‍टोकरेंसी असेट्स में इमेज, वीडियो आदि शामिल थे। मार्च महीने में Christie's पर हुई एक सेल में एक NFT आर्टवर्क ने रिकॉर्ड 69.3 मिलियन डॉलर (लगभग 510 करोड़ रुपये) की कमाई की। इस बीच, कोका कोला (Coca Cola) और गुच्ची (Gucci) सहित दुनिया के कुछ टॉप ब्रैंड्स ने भी NFT बेचे हैं।

DappRadar दस अलग-अलग ब्लॉकचेन में डेटा इकट्ठा करता है। इसका इस्‍तेमाल यह जानने के लिए किया जाता है कि किस NFT का मालिक कौन है। इस मार्केट ट्रैकर ने सोमवार को बताया कि NFT का सेल वॉल्‍यूम साल 2021 में कुल 24.9 बिलियन डॉलर (लगभग 1,83,960 करोड़ रुपये) रहा, जबकि एक साल पहले यह केवल 94.9 मिलियन डॉलर (लगभग 700 करोड़ रुपये) था।

हालांकि हर डेटा प्रोवाइडर का अनुमान अलग-अलग होता है, क्‍योंकि ऑफ-चेन होने वाले ट्रांजैक्‍शन जैसे- नीलामी घरों में होने वाली सेल का डेटा नहीं जुटाया जाता है।    

कई सारीं ब्लॉकचेन को ट्रैक करने वाले CryptoSlam का कहना है कि साल 2021 कुल 18.3 बिलियन डॉलर  (लगभग 1,35,250 करोड़ रुपये) के NFT सेल हुए। वहीं, सिर्फ इथीरियल ब्लॉकचेन को ट्रैक करने वाले NonFungible.com का कहना है कि 2021 में 15.7 बिलियन डॉलर (लगभग 1,16,030 करोड़ रुपये) की सेल हुई। भारत में इथीरियम की कीमत 11 जनवरी की सुबह 11:20 बजे 2.5 लाख रुपये पर थी। 
Advertisement

इसका मतलब है कि 2021 में NFT पर खर्च किया गया पैसा मोटे तौर पर वर्ल्‍ड बैंक द्वारा COVID-19 वैक्‍सीन को खरीदने और डिप्‍लॉय करने के लिए उपलब्ध कराई गई रकम के बराबर है।
Advertisement

सबसे बड़े NFT मार्केटप्‍लेस OpenSea के मुताबिक, अगस्त में NFT की सेल अपने पीक पर थी। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में इसमें गिरावट आई, जबक‍ि दिसंबर में NFT मार्केट फ‍िर से खड़ा हुआ। इससे पता चलता है कि NFT की खरीद को क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से नहीं जोड़ा जा सकता है। क्‍योंकि बिटकॉइन और ईथर सितंबर से नवंबर की अवधि में बढ़े थे, जबक‍ि NFT की सेल में इस दौरान गिरावट आई। आमतौर पर क्रिप्‍टोकरेंसी का इस्‍तेमाल NFT खरीदने के लिए किया जाता है। 

DappRadar का डेटा बताता है कि 2021 में लगभग 28.6 मिलियन वॉलेट ने NFT का कारोबार किया, जो 2020 में लगभग 545,000 वॉलेट था। हालांकि जर्नल नेचर में पब्‍लिश एक रिसर्च में कहा गया है कि सिर्फ 10 फीसदी ट्रेडर्स ने 85 फीसदी NFT ट्रांजैक्‍शन किए। NonFungible.com के मुताबिक, उसकी जानकारी में सबसे महंगी NFT सेल 69.3 मिलियन डॉलर की थी। वहीं, NFT सेल के कॉमन प्राइस 100 डॉलर से लेकर एक हजार डॉलर के बीच थे।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.