आसमान छूने के बाद मुंह के बल गिर सकती है NFT की कीमतें, जानें क्या कहा एक्सपर्ट्स ने...

मार्केट ट्रैकर CryptoSlam के अनुसार, लगभग 635,000 लोगों ने पिछले महीने औसतन 427 डॉलर में एनएफटी खरीदा, जो जनवरी में लगभग 948,000 लोगों के साथ 659 डॉलर था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2022 19:57 IST
ख़ास बातें
  • एक साल पहले NFT की सेल्स $8 मिलियन डॉलर थी
  • जनवरी में NFT सेल्स लगभग $5 बिलियन (करीब 42,598 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई
  • पिछले महीने सेल्स घटकर लगभग $2.5 बिलियन रह गई

पिछले महीने लगभग 635,000 लोगों ने औसतन 427 डॉलर में एनएफटी खरीदा

एक साल बाद जब क्रिस्टी के ऑक्शन हाउस में क्रिप्टो में एक नॉन-फंजिबल टोकन $69.3 मिलियन (करीब 479 करोड़ रुपये) में बेचा गया। NFT मार्केट को लेकर हैरानी तब होती है जब आप यह नोटिस करेंगे कि अरबों रुपये में खरीदी गई एक डिजिटल फाइल को कोई भी मुफ्त में ऑनलाइन देख सकता है। जबरदस्त तेज़ी देख रही यह मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक जल्द ही नीचे गिर सकती है। एक्सपर्ट्स ने यह अंदाज़ा NFT सेल्स से लगाया है, जहां महीने गुज़रने के साथ नॉन-फंजिबल टोकन्स की सेल में भी भारी गिरावट देखी गई है।

समाचार एजेंसी Reuters ने सबसे बड़े NFT मार्केटप्लेस OpenSea का हवाला देते हुए बताया है कि जनवरी में NFT सेल्स लगभग $5 बिलियन (करीब 42,598 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई थी, जो एक साल पहले के $8 मिलियन की तुलना में एक बड़ी छलांग थी। लेकिन, पिछले महीने सेल्स घटकर लगभग $2.5 बिलियन रह गई। निश्चित तौर पर यह बहुत बड़ी गिरावट है, जो यह दर्शाती है कि NFT को लेकर अब बाज़ार में पहले जितनी रूचि नहीं है। मार्केट ट्रैकर CryptoSlam के अनुसार, लगभग 635,000 लोगों ने पिछले महीने औसतन 427 डॉलर में एनएफटी खरीदा, जो जनवरी में लगभग 948,000 लोगों के साथ 659 डॉलर था।

रिपोर्ट बताती है कि मियामी स्थित डिजिटल आर्ट संग्रहकर्ता पाब्लो रोड्रिग्ज-फ्रैले (Pablo Rodriguez-Fraile) ने कहा, "जाहिर है कि पिछले साल हमारे पास जो उत्साह और रुचि थी, वह अब नहीं है।" वह आगे कहते हैं कि "मुझे लगता है कि हमने कुछ ऐसा हासिल किया जो टिकाऊ नहीं था।" हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि पिछले कुछ हफ्तों में सेल्स में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है।

NFT रिसर्च फर्म DappRadar में फाइनेंस और एनालिटिक्स के निदेशक मोडेस्टा मासोइट (Modesta Masoit) ने कहा कि मार्केट गिरावट में नहीं था, बल्कि इसके जबरदस्त विकास के बाद अपनी स्थिति को मजबूत बना रहा था। उनका मानना है कि फरवरी के अंत में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद निवेशक की सावधानी के चलते सेल्स में गिरावट आ सकती है।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि शुरुआती उछाल के बाद कीमतों में नाटकीय रूप से गिरावट आ सकती है, अत्यधिक अस्थिर मार्केट में जहां किसी एसेट की वैल्यू उसकी सामाजिक स्थिति पर निर्भर करता है।
Advertisement

ऑक्शन हाउस Bonhams में डिजिटल एसेट्स की प्रमुख नीमा सागरची (Nima Sagharchi) ने कहा कि पारंपरिक कला की दुनिया के विपरीत, एनएफटी बाजार एक हफ्ते के भीतर बुल और बीयर के चक्रों के बीच फस सकता है।

उनकी इस बात को हाल में बिकी एक NFT से साबित किया जा सकता है, जहां CryptoSlam के अनुसार, आर्ट ब्लॉक नाम का एक कंप्यूटर-जनरेटिड कलेक्शन सितंबर 2021 में औसतन लगभग $15,000 (करीब 11.41 लाख रुपये) में बिका लेकिन पिछले महीने $4,200 (करीब 3.2 लाख रुपये) से कम में मिला।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.