अमेरिका में खुला NFT म्यूज़ियम, डिज़िटल आर्टवर्क के साथ दिखाएगा उससे जुड़ी सभी टेक्नोलॉजी

NFT या नॉन-फंजिबल टोकन एक डिज़िटल कलेक्शन होता है, जो ब्लॉकचेन पर आधारित होता है। इसमें वीडियो क्लिप, गेम अवतार, आर्टपीस, तस्वीर आदि जैसी कई चीजें शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 22:14 IST
ख़ास बातें
  • नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) ब्लॉकचेन पर बेस्ड डिज़िटल आर्टपीस होते हैं
  • सिएटल NFT संग्रहालय में आर्टपीस के साथ उनके पीछे की तकनीक भी दिखाई जाएगी
  • हाल ही में एक डिज़िटल आर्टवर्क को लगभग 518 करोड़ रुपये में खरीदा गया था

आर्टिस्ट Beeple की एक डिज़िटल आर्टवर्क को $69.3 मिलियन (लगभग 518 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था

अभी तक आपने पेंटिंग, एंटीक वस्तुओं या इतिहास से जुड़े संग्रहालयों (म्यूज़ियम) के बारे में सुना होगा, लेकिन अब यूनाइटेड स्टेट्स (अमेरिका) में NFT का संग्रहालय खोला गया है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) ब्लॉकचेन पर बेस्ड डिज़िटल आर्टपीस होते हैं, जो दुनियाभर में तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। एनएफटी मार्केट में न केवल आम डेवलपर, बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस म्यूजियम के सह-संस्थापक का कहना है कि फिज़िकल स्थान पर NFT का होना, किसी के लिए भी इनतक पहुंचना आसान बनाएगा।

समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट कहती है कि सिएटल एनएफटी संग्रहालय में मूल आर्टपीस के साथ-साथ उनके पीछे की तकनीक को भी दिखाया जाएगा, और इसका उद्देश्य लोगों को नॉन-फंजिबल टोकन की नई और उभरती दुनिया को समझने में मदद करना है।
Advertisement

एजेंसी से बात करते हुए संग्रहालय के सह-संस्थापक पीटर हैमिल्टन (Peter Hamilton) ने कहा, "भौतिक स्थान का उद्देश्य किसी के लिए भी [एनएफटी तक] पहुंच को आसान बनाना है।" उन्होंने आगे कहा कि "आप यहां आ सकते हैं, और आप डिज़िटल आर्ट या एनएफटी के बारे किसी प्रकार का ज्ञान रखते हैं या नहीं, इसकी चिंता किए बिना आप इसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं, क्योंकि यहां आप कला को एक बड़े प्रारूप में देख सकते हैं।"

निवेशकों और अमीर कलेक्टर्स ने हाल के महीनों में लेटेस्ट डिजिटल क्रेज में शामिल होने में बिल्कुल भी परहेज़ नहीं किया है। हालिया नीलामियों में एनएफटी के लिए जबरदस्त रकम का पेमेंट किया गया है, जिसमें Christie's में आर्टिस्ट Beeple की एक डिज़िटल आर्टवर्क को $69.3 मिलियन (लगभग 518 करोड़ रुपये) में खरीदा गया है।
Advertisement

एनएफटी या नॉन-फंजिबल टोकन एक डिज़िटल कलेक्शन होता है, जो ब्लॉकचेन पर आधारित होता है। इसमें वीडियो क्लिप, गेम अवतार, आर्टपीस, तस्वीर आदि जैसी कई चीजें शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NFT, NFT Auction, NFT Museum

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.