NFT मार्केटप्लेस OpenSea पर ApeCoin में भी की जा सकेगी पेमेंट

NFT कलेक्शन Bored Ape Yacht Club के प्रमुख टोकन ApeCoin की मेटावर्स गेमिंग एक्सपीरिएंस Otherside में भी जरूरत होती है

NFT मार्केटप्लेस OpenSea पर ApeCoin में भी की जा सकेगी पेमेंट

BAYC NFT होल्डर्स को फ्री ApeCoin मिले हैं

ख़ास बातें
  • मार्केट वैल्यू में टॉप 30 क्रिप्टोकरेंसीज में ApeCoin शामिल है
  • इसे ApeCoin DAO ने क्रिएट किया है
  • यह BAYC का मुख्य टोकन है
विज्ञापन
लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) मार्केटप्लेस OpenSea ने पेमेंट के तरीके के तौर पर ApeCoin को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। NFT कलेक्शन Bored Ape Yacht Club (BAYC) के प्रमुख टोकन ApeCoin की मेटावर्स गेमिंग एक्सपीरिएंस Otherside में भी जरूरत होती है। Ethereum ब्लॉकचेन का यह टोकन यूजर्स को Web 3 ऐप्स के जरिए ट्रांजैक्शंस करने की सुविधा देता है। ये ऐप्स BAYC से जुड़ी फर्म Yuga Labs की ऐप्स तक सीमित नहीं हैं। 

CoinMarketCap के अनुसार, सबसे अधिक मार्केट वैल्यू वाली टॉप 30 क्रिप्टोकरेंसीज में ApeCoin शामिल है। OpenSea पर पेमेंट की लिस्ट में इससे पहले Ether, Wrapped Ether, Solana, USDC और Dai शामिल थे। हाल ही में Yuga Labs को मेटावर्स पर डिजिटल लैंड की बिक्री से लगभग 32 करोड़ डॉलर मिले हैं। Yuga Labs का Otherside डिजिटल एरिया अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इस पर लैंड खरीदने में बायर्स की काफी दिलचस्पी है। Otherdeeds कहे जाने वाले NFT के तौर पर इश्यू किए गए लैंड के ब्लॉक्स का स्वामित्व Yuga Labs ने 305 ApeCoin के प्राइस पर बेचा है जिसकी वैल्यू लगभग 5,800 डॉलर है। 

कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए ApeCoin की लोकप्रियता बढ़ी है।  Yuga Labs को ApeCoin टोकन्स का एक हिस्सा एलोकेट किया गया है लेकिन यह टोकन Yuga Labs से नहीं जुड़ा क्योंकि इसे ApeCoin DAO ने क्रिएट किया है। ApeCoin DAO अपनी कम्युनिटी को ब्लॉकचेन गेम्स डिजाइन करने और फिजिकल और वर्चुअल मर्चेंडाइज बनाने में मदद करता है। 

कुछ लोगों का मानना है कि ApeCoin से अलग रहने का Yuga Labs का फैसला डीसेंट्रलाइजेशन की ओर इसका एक कदम है, जबकि कुछ अन्य मानते हैं कि Yuga Labs ने SEC की रेगुलेटरी सख्ती से बचने के लिए इससे दूरी बनाई है। ApeCoin और   DAO का Yuga Labs और इसके BAYC के साथ कोई सीधा जुड़ाव नहीं है लेकिन इसके बावजूद ये जुड़े हैं और इसी वजह से BAYC NFT होल्डर्स को फ्री ApeCoin मिले हैं और यह BAYC का मुख्य टोकन है। ApeCoin क्रिएट करने वाली टीम मानती है कि एक मीम कॉइन है। इसके साथ ही यह इससे जुड़ा एक सिस्टम तैयार करने की भी कोशिश कर रही है। इस कॉइन का इस्तेमाल करने वाली सर्विसेज में MonkeyFirm NFT प्लेटफॉर्म, एक डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज और गेमिंग प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, OpenSea, NFT, BAYC, Payment, Ethereum, Blockchain, Metaverse, Gaming
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »