इंस्टाग्राम पर जल्‍द आएगा NFT फीचर, मार्क जुकरबर्ग ने दी जानकारी

इससे डिजिटल कलेक्‍शन होल्‍ड करने वाले लोग अपनी वर्चुअल संपत्ति का प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 16 मार्च 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • इस फीचर की लॉन्‍च डेट अभी सामने नहीं आई है
  • फेसबुक ने 1 नवंबर को अपने नए नाम ‘मेटा’ से खुद को रीब्रैंड किया था
  • इसके बाद से वह मेटावर्स से जुड़ी चीजों पर फोकस कर रही है

एक कॉन्‍फ्रेंस में बोलते हुए मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम की NFT योजनाओं के बारे में बात की।

इंस्टाग्राम (Instagram) पर जल्द नॉन फंजिबल टोकन (NFT) फीचर मिल सकता है। एक हालिया कॉन्‍फ्रेंस में मार्क जुकरबर्ग ने यह खुलासा किया। ध्‍यान रहे कि इंस्‍टाग्राम का मालिकाना हक मेटा (Meta) के पास है, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था। जुकरबर्ग इसी के CEO हैं। कहा जा रहा है कि नॉन फंजिबल टोकन (NFT) जैसा फीचर लाने में इंस्टाग्राम, ट्विटर को फॉलो करेगा। ट्विटर ने पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर NFT से संबंधित फीचर्स को जोड़ना शुरू कर दिया है। इससे डिजिटल कलेक्‍शन होल्‍ड करने वाले लोग अपनी वर्चुअल संपत्ति का प्रदर्शन कर सकते हैं। NFT डिजिटल असेट्स होते हैं, जो लोगों, पिक्‍चर्स, फूड आइटम्‍स, कार्टून और गेम कैरेक्‍टर्स समेत कई चीजों से प्रेरित होते हैं। 

अमेरिका के टेक्सास में ‘साउथ बाय साउथवेस्ट' कॉन्‍फ्रेंस में बोलते हुए मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम की NFT योजनाओं के बारे में बात की। CoinTelegraph ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जुकरबर्ग ने कहा कि इंस्टाग्राम यूजर्स आने वाले महीनों में ऐप पर अपने खुद के NFT की ‘उम्मीद' करेंगे। हालांकि इस फीचर को कब तक लॉन्‍च किया जाएगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। 
Advertisement
सोशल नेटवर्किंग प्‍लेटफॉर्म फेसबुक ने 1 नवंबर को अपने नए नाम ‘मेटा' से खुद को रीब्रैंड किया था। कंपनी के अधिकारी मेटावर्स के लिए तैयार होने का दावा करते हैं, जो ऑग्‍मेंटेड रिएलिटी (AR) से पावर्ड है। यह सिस्‍टम पूरी तरह से फंक्‍शनल एक वर्चुअल दुनिया को तैयार करेगा। 

जुकरबर्ग के अनुसार, मेटावर्स के जरिए फ्यूचर में किसी शख्‍स के होलोग्राम को तैयार करके उसे वहां मौजूद किया जा सकेगा, जहां उसकी जरूरत है। जैसे ऑफ‍िस में, दोस्‍तों के बीच, परिवार के साथ। यानी इंसान दूर रहकर भी अपने करीबियों को उनके बीच होने का एहसास करा सकेगा। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2024 तक मेटावर्स का मार्केट 800 बिलियन डॉलर (लगभग 59,58,719 करोड़ रुपये) तक पहुंच जाएगा।
Advertisement

NFT मेटावर्स के आंतरिक तत्वों को बनाएगा। इससे लोग वर्चुअल अवतार के रूप में उनके साथ जुड़ सकेंगे और बातचीत कर सकेंगे। इसी वजह से आने वाले वक्‍त में वॉट्सऐप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर भी NFT से जुड़ीं सुविधाएं शुरू होने की उम्‍मीद है। 

अन्य सोशल नेटवर्किंग ऐप जैसे- Reddit, OnlyFans और YouTube भी अपने प्लेटफॉर्म के लिए NFT केंद्रित फीचर्स की टेस्टिंग कर रहे हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.