ट्रंप के प्रेसिडेंट बनने के बाद बढ़ सकती है MicroStrategy की बिटकॉइन खरीदने की स्पीड 

हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगभग 2,530 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 24.3 करोड़ डॉलर में की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 22:54 IST
ख़ास बातें
  • ट्रंप की अगुवाई वाली नई सरकार क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बना सकती है
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है
  • ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का भी संकेत दिया था

अमेरिका की नई सरकार क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बना सकती है

अमेरिका में Donald Trump के राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। ट्रंप की अगुवाई वाली नई सरकार क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बना सकती है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग रखने वाली सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy भी इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की खरीदारी बढ़ा सकती है। 

बिटकॉइन ने सोमवार को 1,09,241 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया है। ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का भी संकेत दिया था। पिछले कुछ सप्ताह से अमेरिकी कंपनी माइक्रोस्ट्रैटेजी लगातार इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की खरीदारी कर रही है। इस कंपनी के को-फाउंडर, Michael Saylor ने बिटकॉइन की होल्डिंग बढ़ाने का संकेत दिया है। हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगभग 2,530 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 24.3 करोड़ डॉलर में की थी। इस कंपनी के पास लगभग 4,50,000 बिटकॉइन हैं। इस इनवेस्टमेंट पर माइक्रोस्ट्रैटेजी को काफी प्रॉफिट मिला है। 
Advertisement

यह कंपनी अपने ऑथराइज्ड A क्लास कॉमन स्टॉक को लगभग 33 करोड़ शेयर्स से बढ़ाकर 10 अरब से अधिक शेयर्स करने की योजना बना रही है। इस योजना को 21 जनवरी को माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में वोटिंग के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि, शेयर्स की वोटिंग में Saylor की हिस्सेदारी लगभग 47 प्रतिशत की है। इस सॉफ्टवेयर कंपनी के शेयर्स में इस बढ़ोतरी से इसके आउटस्टैंडिंग शेयर्स की कुल संख्या ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी Amazon और इंटरनेट सर्च इंजन Google को ऑपरेट करने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet के निकट हो जाएगी। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि वह तीन वर्षों में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदने के लिए डेट की बिक्री और शेयर्स जारी कर लगभग 42 अरब डॉलर जुटाएगी। कंपनी के बिटकॉइन खरीदने की शुरुआत के बाद से इसके शेयर प्राइस में 2,500 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस की सरकार ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। हाल ही में रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिका की मौजूदा सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.