Dogecoin के सपोर्ट में एक और अबरपति, कहा यह Cardano से ज्‍यादा काम की क्रिप्‍टोकरेंसी

अरबपति मार्क क्यूबन (Mark Cuban) ने डॉजकॉइन के लिए अपना सपोर्ट दिखया है। उन्‍होंने कार्डानो ADA टोकन से डॉजकॉइन की तुलना की है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 17:01 IST
ख़ास बातें
  • अरबपति मार्क क्यूबन ने डॉजकॉइन को दिखाया सपोर्ट
  • कहा, डॉजकॉइन नेटवर्क में कार्डानो की तुलना में अधिक क्षमता
  • बयान का कार्डानो की कम्‍युनिटी ने तीखा विरोध किया

यह पहली बार नहीं है जब मार्क क्‍यूबन ने कार्डानो की उपयोगिता पर सवाल उठाया है।

मीम क्रिप्‍टोकरेंसी के रूप में पॉपुलर डॉजकॉइन (Dogecoin) का सपोर्ट करने वालों की कमी नहीं है। हम टेस्‍ला के मालिक और अरबप‍ति एलन मस्‍क को कई मंचों पर डॉजकॉइन के सपोर्ट में बात करते हुए पढ़ चुके हैं। अब एक और अरबपति मार्क क्यूबन (Mark Cuban) ने डॉजकॉइन के लिए अपना सपोर्ट दिखया है। उन्‍होंने कार्डानो ADA टोकन से डॉजकॉइन की तुलना की है। Altcoin डेली के नाम के एक यूटयूब चैनल के साथ इंटरव्‍यू में क्‍यूबन ने कहा कि डॉजकॉइन नेटवर्क में कार्डानो की तुलना में अधिक क्षमता है।

क्‍यूबन ने कहा कि मुझे अभी भी लगता है कि कार्डानो की तुलना में DOGE के पास संभावित रूप से अधिक एप्लिकेशन उपलब्ध हैं। उन्‍होंने कहा कि कार्डानो के लिए तब तक अवसर है, जबतक DOGE ऐप्‍लिकेशंस के लिए एक प्‍लेटफॉर्म नहीं बन जाता है।  गौरतलब है कि कार्डानो और डॉजकॉइन दो बहुत ही अलग नेटवर्क हैं। डॉजकॉइन व्यवहारिक रूप से बिटकॉइन कोड की एक कॉपी है। वहीं, कार्डानो को एक्‍सपर्ट की एक टीम ने शुरू किया था। 
Advertisement

वहीं, मार्क क्यूबन के बयान का  कार्डानो की कम्‍युनिटी ने तीखा विरोध किया है। इंटरव्‍यू के जवाब में इस क्रिप्‍टोकरेंसी के मैनेजमेंट के लिए जिम्‍मेदार कंपनी चार्ल्स हॉकिंसन ने एक GIF इस्‍तेमाल किया। इसमें दो लोगों को एक नकली समझौते में दिखाया गया था। वहीं कार्डानो कम्‍युनिटी के बाकी मेंबर्स लने मार्क के बयान से असंतोष दिखाते हुए कहा कि कार्डानो के बारे में मार्क क्यूबा का दृष्टिकोण साल 2019 में अटका हुआ लगता है।

यह पहली बार नहीं है जब मार्क क्‍यूबन ने कार्डानो की उपयोगिता पर सवाल उठाया है। पिछले साल मई में क्यूबन ने ट्वीट किया था कि वह पॉपुलर प्रूफ-ऑफ-स्टेक ब्लॉकचेन के संभावित उपयोग के मामलों से अनजान थे। वह क्रिप्टोकरेंसी सेक्‍टर में इनोवेशंस की कमी से भी चिंतित हैं। उन्‍होंने कहा कि यहां सच्‍चे इनोवेशंस देखने के बजाए कॉपी-पेस्‍ट ज्‍यादा है। 
Advertisement

मार्क क्‍यूबन ने उन निवेशकों को भी निशाने पर लिया, जो मेटावर्स में वुर्चअल लैंड खरीदते हैं। उन्‍होंने ऐसे लोगों को बेवकूफ बताया कहा कि यह शब्‍द भी कम है। गौरतलब है कि हाल में मेटावर्स में वर्चुअल लैंड की सेल में कमी आई है। वहीं, आगामी मर्ज अपग्रेड के बारे में बोलते हुए क्यूबन ने कहा कि ईथीरियम के प्रूफ-ऑफ-स्टेक में ट्रांजिशन के बारे में बहुत अनिश्चितता थी। उनका मानना ​​है कि ब्लॉकचेन की सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि ज्‍यादा ऐप्लिकेशंस को किस तरह से मैनेज किया जाता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.