Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार के जरिए मुफ्त में की Bitcoin Mining, कमाए 60 हजार रुपये

सिराज रावल ने अपने 2018 टेस्ला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार (Tesla Model 3 electric car) से क्रिप्टोकरेंसी को माइन करने के लिए हर तरह की कोशिश की।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 19:13 IST
ख़ास बातें
  • Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक से कनेक्ट किए पांच GPU
  • कार के सेंटर कॉन्सोल में मौजूद 12V पावर सॉकेट के जरिए चलाया कंप्युटर
  • मुफ्त माइनिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर माइन किए Bitcoin

Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार 100 किलोवाट पावर जनरेट करने में सक्षम है

क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग वर्तमान में बहस का मुद्दा बना हुआ है। पर्यावरण से जुड़े कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि माइनिंग में अत्याधिक एनर्जी का इस्तेमाल हमारे पर्यावरण के लिए खतरा है। इतना ही नहीं, कई देशों में इसे ब्लैकआउट का कारण बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर एक वक्ति ऐसा है, जिसने Tesla की इलेक्ट्रिक कार Model 3 के जरिए बिटकॉइन माइनिंग (Bitcoin mining using Tesla Model 3) कर पैसे कमाने की जानकारी दी है। सिराज रावल (Siraj Raval) ने अपनी 2018 टेस्ला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार से Apple Mac mini M1 सिस्टम को जोड़ा और उसमें मुफ्त बिटकॉइन माइनिंग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर माइनिंग की। 

CNBC की रिपोर्ट के मुताबित, रावल ने इस तरीके को इस्तेमाल कर 2021 की शुरुआत में $800 (लगभग 60,000 रुपये) की कमाई की है। रावल का दावा है कि उन्होंने कार के सेंटर कंसोल में मौजूद 12-वोल्ट (12V) पावर सॉकेट में इन्वर्टर लगाकर अपने Mac mini M1 को चलाया। जैसा कि हमने बताया, माइनिंग के लिए उन्होंने मुफ्त Bitcoin Mining सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट आगे बताती है कि सिराज रावल ने अपने 2018 टेस्ला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार (Tesla Model 3 electric car) से क्रिप्टोकरेंसी को माइन करने के लिए हर तरह की कोशिश की। उन्होंने अपने Mac mini कंप्यूटर को सेंटर कॉन्सोल के सॉकेट से कनेक्ट किया। इसके बाद उन्होंने पांच ग्राफिक्स कार्ड (GPU) को आपस में जोड़ कर उसे कार के इंटरनल बैटरी पैक से कनेक्ट किया और GPU के इस सेट को कार के आगे के बूट में रख दिया।

अब यदि आप सोच रहे हैं कि इतनी कम राशि के लिए अपनी महंगी इलेक्ट्रिक कार की वारंटी खत्म करना समझदारी का काम नहीं है, तो कहीं न कहीं आप सही सोच रहे हैं, लेकिन रावल का कहना है कि उनका यह कदम इसके लायक था। उन्होंने कहा कि टेस्ला से माइनिंग करना आम कंप्यूटर को किसी पावर सोर्स से जोड़ने भर जितना आसान था।
Advertisement

वर्तमान में माइनिंग में इस्तेमाल होने वाली उर्जा को लेकर एक्सपर्ट्स काफी परेशान है। क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग में ब्लॉकचैन के एक बड़े नेटवर्क को बनाने की जरूरत पड़ती है, जो बेहद महंगा और अत्याधिक बिजली की मांग करता है। ऐसे में रावल ने बिटकॉइन और इथेरियम को केवल अपनी कार की बैटरी और मैक कंप्यूटर का इस्तेमाल कर माइन कर सभी को चौंका दिया है।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.