NFT के बाद महिंद्रा ग्रुप ने की Metaverse में एंट्री

वास्तविक दुनिया का वर्चुअल एक्सपीरिएंस कराने वाले इंटरनेट के इस 3D वर्जन से लोगों के कामकाज करने और ऑनलाइन इंटरएक्ट करने का तरीका बदलने की उम्मीद है

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 10:49 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने NFT सेगमेंट में शुरुआत की थी
  • मेटावर्स से लोगों के कामकाज का तरीका बदलने की उम्मीद है
  • बहुत सी कंपनियां मेटावर्स में उतरने की योजना बना रही हैं

मेटावर्स को आगे बढ़ाने में गेमिंग इंडस्ट्री जैसे क्रिएटर्स का बड़ा योगदान होने की उम्मीद है

ऑटोमोबाइल से लेकर IT तक के बिजनेस से जुड़े महिंद्रा ग्रुप ने Metaverse में उतरने की घोषणा की है। ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसकी घोषणा की है। वास्तविक दुनिया का वर्चुअल एक्सपीरिएंस कराने वाले इंटरनेट के इस 3D वर्जन से लोगों के कामकाज करने और ऑनलाइन इंटरएक्ट करने का तरीका बदलने की उम्मीद है। 

महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो रिलीज कर यह जानकारी दी और यह बताया कि इसके जरिए लोग कैसे ग्रुप की नजरिए में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, "महिंद्रा के मेटावर्स में एंट्री करने में हमारे साथ जुड़ें। हमारा मानना है कि यह एक विश्वास करने वाली दुनिया ही नहीं, बल्कि एक ऐसा जरिया है जिससे हम वास्तविक दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए समाधान तलाश कर सकते हैं।" महिंद्रा ने बताया कि मेटावर्स वास्तविक दुनिया का वर्चुअल एक्सपीरिएंस कराता है जहां लोग डिजिटल तरीके से इंटरएक्ट कर सकते हैं। उन्होंने इस कॉन्सेप्ट की तुलना सरलता के साथ भी की और कहा कि सरलता न केवल लोगों के दिमाग में बल्कि मेटावर्स में भी है जो जीवन को सरल बना सकता है। 

इस बारे में महिंद्रा ग्रुप ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शुरुआत में टेक महिंद्रा विभिन्न तरीकों के इस्तेमाल से मेटावर्स के अवसरों का फायदा उठाएगी। इनमें मेटावर्स बेस्ड कार डीलरशिप DealerVerse और NFT मार्केटप्लेस Middlemist शामिल होंगे। हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सेगमेंट में शुरुआत की थी। कंपनी के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल Thar से जुड़े टोकन रिलीज किए जाएंगे। इसके लिए महिंद्रा ग्रुप की IT कंपनी टेक महिंद्रा की मदद ली जाएगी। 

ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स से इंटरनेट के लिहाज से समानता एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी। मेटावर्स को आगे बढ़ाने में गेमिंग इंडस्ट्री जैसे क्रिएटर्स का बड़ा योगदान होने की उम्मीद है। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी American Express ने भी मेटावर्स और NFT सेगमेंट्स में उतरने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने सात ट्रेडमार्क का आवेदन किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mahindra Group, NFT, Metaverse, Tech Mahindra, Digital, IT, Marketplace
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.