महाराष्ट्र में  Polygon Blockchain पर जारी हो रहे जाति प्रमाणपत्र

राज्य के गढ़चिरोली जिले और इटापल्ली गांव के निवासियों को Polygon ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म LegitDoc पर जाति प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं

महाराष्ट्र में  Polygon Blockchain पर जारी हो रहे जाति प्रमाणपत्र

महाराष्ट्र में 65,000 Polygon-बेस्ड जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे

ख़ास बातें
  • इससे इन प्रमाणपत्रों को तुरंत वेरिफाई किया जा सकता है
  • इस प्रक्रिया से धोखाधड़ी के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी
  • RBI भी ब्लॉकचेन-बेस्ड सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी डिवेलप कर रहा है
विज्ञापन
ब्लॉकचेन-बेस्ड Polygon पर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जाति प्रमाणपत्र जारी करने की शुरुआत की गई है। राज्य के गढ़चिरोली जिले और इटापल्ली गांव के निवासियों को Polygon ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म LegitDoc पर जाति प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। इससे इन प्रमाणपत्रों को तुरंत वेरिफाई किया जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य आर्थिक तौर पर कमजोर और आदिवासी लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाना है। यह कदम 'डिजिटल इंडिया' के तहत उठाया जा रहा है। 

महाराष्ट्र में 65,000 Polygon-बेस्ड जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इससे कमजोर तबके के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। महाराष्ट्र की अथॉरिटीज का कहना है कि इस महत्वपूर्ण दस्तावेजी कार्य में Web 3 से जुड़ा रिफॉर्म लाने से धोखाधड़ी की समस्या पर नियंत्रण करने और सही लाभार्थियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इटापल्ली के असिस्टेंट कलेक्टर शुभम गुप्ता ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा, "इस तरह की सुविधा देने से देश के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है।" 

एक वैध QR कोड के साथ जाली जाति प्रमाणपत्र को पकड़ना भी आसान होगा क्योंकि वेरिफिकेशन पोर्टल पर दिखाए गए डेटा और वेरिफाई किए जा रहे जाली प्रमाणपत्र का मिलान नहीं होगा। गुप्ता ने बताया, "पब्लिक ब्लॉकचेन से इंटरनेट पर एक नया दौर आया है जिसमें इनफॉर्मेशन को आसानी से शेयर करने के साथ ही इसे आसानी से बिना वेरिफाई किए जा सकने वाला बनाया जा सकता है। इस तरह के सॉल्यूशन से रिकॉर्ड मेंटेन करने, पेमेंट्स, एकाउंटिंग और फंड जुटाने के तरीकों में बड़ा बदलाव आ सकता है।" महाराष्ट्र सरकार के Polygon को चुनने का कारण इस Ethereum इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट प्लेटफॉर्म का देश से जुड़ा होना है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ब्लॉकचेन-बेस्ड सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) डिवेलप कर रहा है। इससे देश के लोगों को एक नई डिजिटल एसेट्स कैटेगरी मिल सकती है। इसमें क्रिप्टोकरेंसीज की वोलैटिलिटी जैसे रिस्क भी नहीं होंगे। केंद्र सरकार ने RBI को  CBDC की संभावना पर विचार करने के लिए कहा था। RBI की ओर से इस वर्ष के अंत तक CBDC को प्रस्तुत किया जा सकता है। अमेरिका और रूस सहित बहुत से देशों में सेंट्रल बैंक CBDC को डिवेलप कर रहे हैं। जमैका जैसे कुछ देश जल्द ही अपनी CBDC लॉन्च करने वाले 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Maharashtra, Polygon, Government, Documentation, Blockchain
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »