Cryptocurrency पर बन रही हैं 3 फीचर फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

'The Rhetoric Star' नाम की पहली नाटकीय फीचर फिल्म वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन फेज़ में है और 2024 में रिलीज़ होगी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 जून 2022 13:51 IST
ख़ास बातें
  • The Rhetoric Star नाम की पहली फिल्म 2024 में रिलीज होगी
  • सीरीज की दूसरी फिल्म पहली फिल्म के प्रोडक्शन को दिखाएगी
  • दूसरी फिल्म का नाम Opus होगा

'The Rhetoric Star' वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन फेज़ में है और 2024 में रिलीज़ होगी

जापानी फिल्म स्टूडियो Noma ने क्रिप्टो दुनिया पर तीन फीचर फिल्मों पर काम करने की घोषणा की है। स्टूडिया का कहना है कि ये सभी फिल्म क्रिप्टो जगत से जुड़े एक्सपर्ट्स से मिली अहम जानकारियों पर आधारित होंगी। 'The Rhetoric Star' नाम की पहली नाटकीय फीचर फिल्म वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन फेज़ में है और 2024 में रिलीज़ होगी। Noma के संस्थापक ताइको इतो (Taicho Itô) ने एक बयान में बताया कि तीन फीचर फिल्मों की इस सीरीज़ का उद्देश्य रचनात्मक कहानी के जरिए लोगों को क्रिप्टो के बारे में शिक्षित करना है। 'द रेटोरिक स्टार' का नेतृत्व और निर्माण खुद ताइको इतो करेंगे।

Cointelegraph की रिपोर्ट के अनुसार, Itô का मानना ​​​​है कि The Rhetoric Star फिल्म दर्शकों के लिए क्रिप्टो के बारे में सीखने का एक बिल्कुल नया तरीका बनेगी। नोमा के संस्थापक ने गर्व से कहा कि टीम Bitcoin एक्सपर्ट्स और अवॉर्ड-विनिंग साउंड डिजाइनर सेफी कार्मेल (Sefi Carmel) के साथ काम कर रही है। Pokémon, Fairy Tail और Demon Slayer जैसे लोकप्रिय एनीमे में काम कर चुके जापानी एनिमेटर हारुना गोहज़ू (Haruna Gohzu) फिल्मों के एनिमेशन में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

सीरीज़ की दूसरी फिल्म का टाइटल 'Opus' है, जिसे एक एनिमेटेड धारावाहिक फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म एक सीरियलाइज्ड एनिमेटिड फिल्म होगी, जो The Rhetoric Star का प्रोडक्शन प्रोसेस दिखाएगी और इसे सीरीज की पहली फिल्म के रिलीज होने तक, हर हफ्ते एक मिनट के लंबे अंश में रिलीज़ किया जाएगा।

फिल्मों की सीरीज का प्रोडक्शन टोक्यो स्थित ब्लॉकचैन फर्म Gracone के सीईओ माई फुजीमोतो (Mai Fujimoto) और जापानी पब्लिशर CoinPost के एक कार्यकारी रियो नाकात्सुजी (Ryo Nakatsuji) द्वारा भी किया गया है।
Advertisement

अप्रैल में, लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) प्रोजेक्ट, Bored Ape Yacht Club ने अपनी खुद की फिल्म सीरीज की घोषणा की थी, जो दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज्स में से एक, Coinbase द्वारा निर्मित होगी। BAYC के निर्माता Yuga Labs ने तीन एनिमेटेड शॉर्ट फिल्मों की सीरीज़ का निर्माण करने के लिए कॉइनबेस के साथ भागीदारी की, जिसमें फिल्म सीरीज 'The Degen Trilogy' थी।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Cryptocurrency, Cryptocurrency Film
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.