इम्पोर्ट के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर सकेंगे ईरान के कारोबारी

ईरान ने हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान वाला व्हीकल्स के इम्पोर्ट का लगभग एक करोड़ डॉलर का ऑर्डर दिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 08:53 IST
ख़ास बातें
  • परमाणु कार्यक्रम के कारण ईरान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हैं
  • भारत सहित कुछ देशों के साथ इसका कारोबार होता है
  • ईरान ने क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान वाला इम्पोर्ट का एक बड़ा ऑर्डर दिया है

प्रतिबंधों के कारण ग्लोबल बैंकिंग सिस्टम से ईरान बाहर है

ईरान की सरकार ने विदेशी व्यापार प्रतिबंधों के बीच इम्पोर्ट के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम की वजह से अमेरिका सहित बहुत से देशों ने उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं। इससे ईरान को इम्पोर्ट के लिए भुगतान करने में मुश्किल होती है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रेड मिनिस्टर Reza Fatemi ने यह पुष्टि की है कि व्यापार के लिए क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल और क्रिप्टो माइनर्स को फ्यूल और इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई करने से जुड़े रेगुलेशंस को स्वीकृति दी गई है। ईरान ने हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान वाला व्हीकल्स के इम्पोर्ट का लगभग एक करोड़ डॉलर का ऑर्डर दिया था। इससे पहले ट्रेड मिनिस्ट्री ने कहा था कि सितंबर तक विदेशी व्यापार में क्रिप्टोकरेंसीज और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। ईरान की इम्पोर्ट एसोसिएशन ने इम्पोर्ट के लिए क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल से जुड़े रेगुलेटरी मापदंड तय करने की मांग की थी। 

ऐसा माना जा रहा है कि ईरान के कारोबारी व्हीकल्स और अन्य गुड्स के इम्पोर्ट के लिए डॉलर या यूरो में भुगतान के बजाय क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण ग्लोबल बैंकिंग सिस्टम से ईरान बाहर है। हालांकि, भारत सहित कुछ देशों के साथ ईरान का कारोबार होता है। ईरान से क्रूड खरीदने वाले बड़े देशों में भारत शामिल है। भारत से भी ईरान को कुछ वस्तुओं का एक्सपोर्ट किया जाता है। 

पिछले वर्ष जून में ईरान की इंडस्ट्री, माइंस और ट्रेड मिनिस्ट्री ने लगभग 30 क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स को लाइसेंस दिए थे। हालांकि, इसके बाद अवैध तौर पर होने वाली क्रिप्टो माइनिंग पर शिकंजा कसा गया था। क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई पर असर पड़ने के बाद माइनिंग पर तीन महीने की रोक भी लगाई गई थी। पिछले कुछ महीनों में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के खिलाफ ईरान की अथॉरिटीज ने अभियान चलाया है। इसी के तहत मार्च से 9,000 से अधिक अवैध क्रिप्टो माइनिंग डिवाइसेज जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए माइनिंग रिग्स में से कई ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर थे जहां मुफ्त या सब्सिडी पर इलेक्ट्रिसिटी दी जाती है। इस बारे में तेहरान इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रमुख Kambiz Nazerian ने बताया था कि तेहरान और उसके आसपास के एरिया से अवैध क्रिप्टो माइनिंग डिवाइसेज जब्त किए गए हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Market, Crypto, Iran, Vehicles, Payment, Sanctions, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.