निवेशकों ने खरीदे 79 मिलियन ADA कॉइंस, बड़े वॉलेट्स ने डंपिंग पर लगाया ब्रेक

पिछले एक महीने में कार्डानो के नेटिव टोकन में 10,000 से 100,000 ADA स्टोर करने वाले वॉलेट जमा हो रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 19:41 IST
ख़ास बातें
  • इस साल कार्डानो Cardano (ADA) की कीमत कम बनी हुई है
  • इसके बावजूद बड़े वॉलेट्स ने एडीए को डंप करना बंद किया
  • क्रिप्टो मार्केट में व्हेल (Crypto Whales) का दबदबा रहता है

क्रिप्टो मार्केट में व्हेल (Crypto Whales) का दबदबा रहता है। ये वो अकाउंट होते हैं, जो बड़े पैमाने पर क्रिप्टो को रखते हैं या उन्हें खरदते-बेचते हैं।

क्रिप्‍टो मार्केट में जारी अनिश्‍च‍ितता के बीच कुछ क्रिप्‍टोकरेंसीज भरोसा बढ़ा रही हैं। क्रिप्टो एनालिटिक प्लेटफॉर्म Santiment ने बताया है कि इस साल कार्डानो Cardano (ADA) की कीमत कम बनी हुई है। इसके बावजूद बड़े वॉलेट्स ने एडीए को डंप करना बंद कर दिया है और वो वापस इस कॉइन में दांव लगा रहे हैं यानी इसे जमा कर रहे हैं। एक ट्वीट में Santiment ने बताया है कि पिछले एक महीने में कार्डानो के नेटिव टोकन में 10,000 से 100,000 ADA स्टोर करने वाले वॉलेट जमा हो रहे हैं। उन्होंने अबतक 79.1 मिलियन कॉइंस हासिल कर लिए हैं और उन्‍हें ADA खजाने में जोड़ दिया है। 


Advertisement
एक ऐसे वॉलेट के बारे में भी जानकारी आई है, जिसमें करीब 100,000 से 10 मिलियन ADA कॉइन हैं, लेकिन उसने उन्‍हें बेचना बंद कर दिया है। 

गौरतलब है कि क्रिप्टो मार्केट में व्हेल (Crypto Whales) का दबदबा रहता है। ये वो अकाउंट होते हैं, जो बड़े पैमाने पर क्रिप्टो को रखते हैं या उन्हें खरदते-बेचते हैं। क्रिप्टो मार्केट में आई भारी गिरावट के बाद भी मार्केट में व्हेल एक्टिविटी कम होती नजर नहीं आ रही है। बीते दिनों भी Santiment के डेटा में बताया गया था कि Cardano (ADA) व्हेल ने पिछले कुछ हफ्तों में लगभग 20 करोड़ ADA खरीद डाले हैं। 
Advertisement

Santiment ने बताया था कि 10 लाख से 1 करोड़ ADA रखने वाले कुछ Cardano व्हेल एड्रेस के ग्रुप ने 5 हफ्तों में अपनी होल्डिंग को 20 करोड़ ADA पर पहुंचा दिया था। यह सब तब हुआ था जब कार्डानो की कीमत 15 महीनों की सबसे कम कीमत पर ट्रेड हो रही थी। 

Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय Cardano की भारत में कीमत करीब 38 रुपये है।
Advertisement

दो महीने पहले Santiment के डेटा ने बताया था कि क्रिप्‍टो व्‍हेल ने कुछ महीनों पहले तक बड़ी मात्रा में अपने ADA कॉइन्स को डंप किया था। बड़े पैमाने पर कॉइन्स की इस डंपिंग ने सितंबर 2021 में अपने चरम पर पहुंचने के बाद से नौवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत को 75% तक कम कर दिया था। खरीदारी के दबाव में बढ़ोतरी का अनिवार्य रूप से मतलब यह हो सकता है कि व्हेल आने वाले समय में संभावित रिकवरी पर नजर गड़ाए हुए हैं। Cryptopotato की रिपोर्ट में बताया गया था कि कार्डानो ने साल की पहली तिमाही में महत्वपूर्ण नेटवर्क गतिविधि हासिल की। 
Advertisement

एक अन्य एनालिटिक प्लेटफॉर्म IntoTheBlock ने मार्च के आखिर में बताया था कि साल की शुरुआत के बाद से, LTV कार्डानो पर 1.35 बिलियन ADA प्रति दिन से बढ़कर 69 बिलियन ADA हो गया है, जो केवल तीन महीनों में 50 गुना से अधिक की बढ़ोतरी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.