IMF ने Bitcoin को अपने देश की करेंसी बनाने वाले देश El Salvador को दी ये चेतावनी

एक बयान में IMF ने स्वीकार किया कि बिटकॉइन, और अन्य क्रिप्टोकरेंसी, अच्छा पेमेंट ऑप्शन साबित होती हैं मगर उन्हें लीगल टेंडर बनाना फाइनेंशिअल स्टेबिलिटी के लिए ठीक नहीं है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2021 16:57 IST
ख़ास बातें
  • IMF ने Bitcoin से जुड़े फाइनेंशिअल और कन्ज्यूमर रिस्क का हवाला दिया।
  • अल साल्वाडोर ने दुनिया की पहली "बिटकॉइन सिटी" बनाने की योजना बनाई है।
  • शहर को ज्वालामुखीय ऊर्जा द्वारा पावर दी जाएगी।

IMF ने अल सल्वाडोर से अपने नए पेमेंट ईकोसिस्टम के रेगुलेशन और सुपरविजन को भी मजबूत करने के लिए कहा।

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने अल सल्वाडोर को हिदायत दी है कि उसे बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। आईएमएफ ने इस क्रिप्टोकरेंसी के साथ जुड़े फाइनेंशिअल और कन्ज्यूमर रिस्क का हवाला दिया। जबकि हाल ही में देश के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने घोषणा की थी कि वह दुनिया की पहली बिटकॉइन सिटी का निर्माण करेंगे। जो कि ज्वालामुखीय ऊर्जा से चलेगी और क्रिप्टोकरेंसी बॉन्ड्स के द्वारा फाइनेंस की जाएगी। अल सल्वाडोर दो दशकों से यूएस डॉलर को प्राइमरी फिएट मनी के रूप में इस्तेमाल करता आ रहा है। सितंबर में इसने बिटकॉइन को भी लीगल टेंडर घोषित कर दिया। उसके बाद से यह इस कदम से काफी लाभ भी कमा चुका है। 

एक बयान में IMF ने स्वीकार किया कि बिटकॉइन, और सामान्य रूप से क्रिप्टोकरेंसी, अच्छा पेमेंट ऑप्शन साबित होती हैं मगर उन्हें लीगल टेंडर बनाना फाइनेंशिअल स्टेबिलिटी के लिए ठीक नहीं है और इसमें समस्याएँ पैदा कर सकता है। "बिटकॉइन की कीमत की बहुत अधिक अस्थिरता को देखते हुए, लीगल टेंडर के रूप में इसका उपयोग कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन, फाइनेंशिअल इंटीग्रिटी और स्टेबिलिटी के लिए बड़ा जोखिम है। इन  जोखिमों के कारण, बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।" आईएमएफ ने एक बयान में कहा।

ग्लोबल एजेंसी ने अल सल्वाडोर से अपने Bitcoin कानून के दायरे को कम करने और नए पेमेंट ईकोसिस्टम के रेगुलेशन और सुपरविजन को भी मजबूत करने के लिए कहा।  
अल साल्वाडोर ने दुनिया की पहली "बिटकॉइन सिटी" बनाने की योजना बनाई है, जिसे शुरू में बिटकॉइन-सपोर्टेड बॉन्ड द्वारा फंड किया गया था। राष्ट्रपति नायब बुकेले ने सप्ताहांत में बयान जारी किया और देश में निवेश को बढ़ावा देने में क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करने के लिए अपने दांव को दोगुना कर दिया।

अल साल्वाडोर में बिटकॉइन के लिए एक सप्ताह से प्रचार चल रहा था। उसी के समापन कार्यक्रम में बोलते हुए बुकेले ने कहा कि ला यूनियन के पूर्वी क्षेत्र में प्लान किए गए शहर को ज्वालामुखी से जियोथर्मल एनर्जी मिलेगी और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) को छोड़कर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। बता दें कि सितंबर में जब देश में बिटकॉइन को लीगल टेंडर घोषित किया गया तो सरकार को वहां की जनता की ओर से जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा था और इसका असर दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर भी देखा गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  2. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  4. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगी 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपेसट, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
  6. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  8. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  9. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.