इस शहर में बन गई है 'Bitcoin Valley', क्रिप्टोकरेंसी से होगी शॉपिंग और बहुत कुछ

Honduras के 'Bitcoin Valley' प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में 60 बिजनेस को प्रशिक्षित करने और अपने उत्पादों और सेवाओं की मार्केटिंग के लिए क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अगस्त 2022 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Honduras की राजधानी Tegucigalpa से 20 मिनट की दूर है यह Bitcoin Valley
  • बिटकॉइन वैली व्यापारियों के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर खोलेगा
  • इस प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में 60 बिजनेस को प्रशिक्षित किया जाएगा

El Salvador भी Bitcoin को कानूनी दर्जा दे चुका है

क्रिप्टोकरेंसी में लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है और दुनिया में अब क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित शहर शुरू करने की योजनाएं भी बनाई जानी शुरू हो चुकी हैं। एक ऐसी ही 'Bitcoin Valley' सेंट्रल अमेरिका के एक देश Honduras में सांता लूसिया (Santa Lucia) के टूरिस्ट एन्क्लेव में शुरू होने वाली है। आप यहां शॉपिंग करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी में भी भुगतान कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के साथ अब देश ने डिजिटल करेंसी के क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी Reuters (via NDTV) के अनुसार, Honduras की राजधानी तेगुसीगाल्पा (Tegucigalpa) से 20 मिनट की दूरी पर एक बिटकॉइन शहर बन गया है। सांता लूसिया में बड़े और छोटे बिजनेस के मालिक ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को आकर्षित करने की उम्मीद में, भुगतान के रूप में क्रिप्टोकरेंसी लेने के लिए अब तैयार हो गए हैं।
Advertisement

रोबल्स शॉपिंग स्क्वायर के प्रबंधक सीजर एंडिनो का कहना है कि बिटकॉइन वैली व्यापारियों के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर खोलेगा और अधिक लोगों को आकर्षित करेगा जो इस करेंसी का उपयोग करना चाहते हैं।

Honduras के 'Bitcoin Valley' प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में 60 बिजनेस को प्रशिक्षित करने और अपने उत्पादों और सेवाओं की मार्केटिंग के लिए क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्रिप्टो अपनाने की इस पहल के अधिक उद्यमों और आस-पास के क्षेत्रों में फैलने की उम्मीद है।
Advertisement

इस पहल को संयुक्त रूप से ब्लॉकचेन होंडुरास संगठन, क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coincaxe, होंडुरास के तकनीकी विश्वविद्यालय और सांता लूसिया की नगर पालिका द्वारा विकसित किया गया है।
Advertisement

टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रूबेन कार्बाजल वेलाज़क्वेज़ ने कहा, "सांता लूसिया के समुदाय को क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग और प्रबंधन करने, उन्हें क्षेत्र में विभिन्न व्यवसायों में लागू करने और क्रिप्टो-पर्यटन पैदा करने के लिए शिक्षित किया जाएगा।"
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Bitcoin news, Bitcoin Valley, Bitcoin City, Cryptocurrency

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.