Crypto वॉलेट इस्तेमाल करते हैं, तो हो जाएं सावधान!

चेक पॉइंट रिसर्च (CPR) के एक नए शोध ने चेतावनी दी है कि नया Google Ads घोटाला क्रिप्टो वॉलेट चुरा रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 नवंबर 2021 17:44 IST
ख़ास बातें
  • बीते दिनों में करीब 3.72 करोड़ रुपये से अधिक की क्रिप्‍टो चोरी हुई है
  • यूजर्स को उनके वॉलेट पासफ्रेज और प्राइवेट की देने के लिए बहकाया जा रहा है
  • यूजर्स को ऐसी वेबसाइट पर भेजा जा रहा हैे, जो ओरिजिनल की कॉपी होती हैं

व‍िक्टिम्‍स को लुभाने के लिए स्कैमर्स ने Google ऐड्स को Google सर्च के टॉप पर रखा, जो लोकप्रिय वॉलेट और प्लैटफॉर्म की नकल करते थे

चेक पॉइंट रिसर्च (CPR) के एक नए शोध ने चेतावनी दी है कि नया Google Ads घोटाला क्रिप्टो वॉलेट चुरा रहा है। इस नए घोटाले ने अवैध काम करने वालों को पिछले हफ्ते सैकड़ों-हजारों डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चुराने में काबिल बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स Google सर्च के टॉप पर ऐड दे रहे हैं, जो पॉपुलर वॉलेट ब्रैंड जैसे क‍ि फैंटम और मेटामास्क की नकल करते हैं, ताकि यूजर्स को उनके वॉलेट पासफ्रेज और प्राइवेट की को देने के लिए बहकाया जा सके। चेक पॉइंट रिसर्च का अनुमान है कि कुछ ही दिनों में 500000 डॉलर (लगभग 3.72 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य की क्रिप्टो चोरी हुई है।

एक नए ब्लॉग पोस्ट में चेक पॉइंट रिसर्च ने बताया है कि विक्टिम्‍स के क्रिप्टो वॉलेट को टारगेट करने के लिए अटैकर्स Google सर्च का इस्‍तेमाल अटैक वेक्टर के रूप में कर रहे हैं। यह भी पाया गया है कि स्कैमर्स द्वारा सैकड़ों-हजारों डॉलर कीमत की क्रिप्टो को वॉलेट से चोरी किया गया। व‍िक्टिम्‍स को लुभाने के लिए स्कैमर्स ने Google ऐड्स को Google सर्च के टॉप पर रखा, जो लोकप्रिय वॉलेट और प्लैटफॉर्म जैसे कि फैंटम ऐप, मेटामास्क और पैनकेक स्वैप की नकल करते थे। हरेक ऐड में एक दुर्भावनापूर्ण (मलिशस) लिंक होता है, जिस पर एक बार क्लिक करने के बाद विक्टिम को एक फ‍िशिंग वेबसाइट पर भेजा जाता है। यह वेबसाइट असली वॉलेट वेबसाइट के ब्रैंड और मैसेजिंग की कॉपी होती हैं। रिसर्च में बताया गया है कि इन वेबसाइट के जरिए ही स्कैमर्स ने विक्टिम्‍स को उनके वॉलेट पासवर्ड बताते समय धोखा दिया और वॉलेट में चोरी करने के लिए एक मंच के रूप में काम किया। 

चेक पॉइंट रिसर्च ने क्रिप्टो कम्‍युनिटी को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। "phantom.app" के आधिकारिक डोमेन में phanton.app या phantonn.app जैसे कई फ‍िशिंग वेरिएंट हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने ऐसे 11 वॉलेट को खोजा है, जिनके साथ चीटिंग की गई है। इनमें से प्रत्येक में $1,000 (लगभग 74,400 रुपये) से $10,000 (लगभग 7,74,000 रुपये) तक की क्रिप्टो शामिल हैं। अनुमान है कि पिछले हफ्ते $500,000 (लगभग 3.72 करोड़ रुपये) से अधिक की चोरी हुई थी।

फ‍िशिंग साइट्स से अपने क्रिप्‍टो वॉलेट को सुरक्षित रखने के लिए यूजर्स को ब्राउजर लिंक को अच्‍छे से एग्‍जामिन करना और एक्‍सटेंशन आइकन को ध्‍यान से देखना चाहि‍ए। यह भी सलाह दी गई है क‍ि यूजर अपना पासफ्रेज किसी को भी नहीं बताएं। साथ ही Google सर्च में विज्ञापनों को स्किप कर दें और रिजल्‍ट्स में हमेशा शुरुआत की कुछ वेबसाइटों को चुनें।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , crypto community, Scammers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.