बैंकरप्ट हो चुकी Voyager के कस्टमर्स की मदद कर सकता है FTX

Alameda Ventures ने बैंकरप्ट क्रिप्टो हेज फंड Three Arrows Capital को दिए लोन्स को छोड़कर Voyager के डिजिटल एसेट्स और डिजिटल एसेट लोन्स खरीदने की तैयारी की है

विज्ञापन
अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 14:54 IST
ख़ास बातें
  • कस्टमर्स को FTX के साथ एकाउंट खोलने पर फंड्स में से कुछ मिल सकता है
  • FTX को यह डील जल्द होने की उम्मीद है
  • फर्म के एक लाख से अधिक क्रेडिटर्स हैं

Voyager Digital ने इस महीने की शुरुआत में बैंकरप्सी के लिए फाइलिंग की थी

क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने बैंकरप्ट हो चुकी Voyager Digital के कस्टमर्स को उनके फंड के कुछ हिस्सा का एक्सेस देने की योजना बनाई है। यह Sam Bankman Fried की अगुवाई वाले इस क्रिप्टो एक्सचेंज की ओर से मुश्किलों का सामना कर रही इस इंडस्ट्री को राहत देने की एक और कोशिश है।

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि Bankman Fried की ट्रेडिंग फर्म Alameda Ventures ने बैंकरप्ट क्रिप्टो हेज फंड Three Arrows Capital को दिए लोन्स को छोड़कर Voyager के डिजिटल एसेट्स और डिजिटल एसेट लोन्स खरीदने की तैयारी की है। इसके बाद Voyager के कस्टमर्स को FTX के साथ एकाउंट खोलने पर इन फंड्स में से कुछ प्राप्त हो सकता है। फर्म ने बताया कि कस्टमर्स इस फंड को विड्रॉ कर सकते हैं या इसका इस्तेमाल FTX पर खरीदारी के लिए किया जा सकता है। FTX को यह डील जल्द होने की उम्मीद है। 

Voyager Digital ने इस महीने की शुरुआत में बैंकरप्सी के लिए फाइलिंग की थी। पिछले महीने इसने Alameda Ventures के साथ क्रेडिट लाइन के लिए एक एग्रीमेंट भी किया था। बैंकरप्सी के लिए दिए गए आवेदन में फर्म ने बताया कि उसके एक लाख से अधिक क्रेडिटर्स हैं। यह आवेदन बैंकरप्सी के चैप्टर 11 के तहत दिया गया है, जिसमें सभी कानूनी मामलों पर रोक लगाई जाती है और फर्म को चलाने के साथ ही घाटे से उबरने की योजना तैयार करने की अनुमति दी जाती है। फर्म के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Stephen Ehrlich ने कहा था, "पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी और बिकवाली के साथ Three Arrows Capital को दिए गए एक लोन पर डिफॉल्ट होने के कारण हमें कोई बड़ा कदम उठाना होगा।"

हाल ही में Voyager Digital ने लगभग 15,250 बिटकॉइन और लगभग 35 करोड़ डॉलर के स्टेबलकॉइन USDC के लोन की पेमेंट करने में नाकाम रहने के कारण Three Arrows Capital को डिफॉल्ट नोटिस दिया था। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के एक कोर्ट ने Three Arrows Capital के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया है। इसके लिए कंसल्टेंसी फर्म Teneo को  लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है। Three Arrows Capital के को-फाउंडर ने लिक्विडेशन को लेकर एक ट्वीट में कहा था कि फर्म इसका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hedge, Exchange, Default, Market, Bitcoin, Credit
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.