दुनिया के इन 5 देशों में क्रिप्टोकरेंसी पर लगा हुआ है बैन

क्रिप्टोकरेंसी तेजी से बढ़ रही है, मगर हर कोई इसके पक्ष में नहीं है। कई देशों ने इन डिजिटल टोकन में ट्रांजेक्शन और ट्रेड पर बैन लगा दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जनवरी 2022 13:59 IST
ख़ास बातें
  • एक समय चीन दुनिया में सबसे ज्यादा बिटकॉइन माइनर्स का ठिकाना था।
  • बांग्लादेश का केंद्रीय बैंक क्रिप्टो-ट्रेडिंग की अनुमति नहीं देता है।
  • रुस क्रिप्टोकरेंसी को रियल मनी के रूप में रेगुलेट करने के खिलाफ है।

कुछ देशों को डर है कि क्रिप्टोकरेंसी मनी लॉन्ड्रिंग और हैक-अटैक जैसे अपराधों को बढ़ा सकती है।

क्रिप्टोकरेंसी तेजी से बढ़ रही है, मगर हर कोई इसके पक्ष में नहीं है। कई देशों ने इन डिजिटल टोकन में ट्रांजेक्शन और ट्रेड पर बैन लगा दिया है। आज, जबकि कथित तौर पर दुनिया में 5,000 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी मौजूद हैं, और 2021 में कुछ ही महीने बचे हैं, एनालिस्ट और एक्सपर्ट अभी भी बिटकॉइन के मूल्य में तेज वृद्धि की भविष्यवाणी कर रहे हैं। बिटकॉइन दुनिया में सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा कीमत वाली क्रिप्टोकरेंसी है। जहां भारत जैसे देश अपने क्रिप्टो स्पेस को तेजी से बढ़ा रहे हैं, वहीं चीन, रूस और बांग्लादेश जैसे अन्य देशों में इसे लेकर स्थिति उलट है।

इन देशों में रेगुलेटर्स और एडमिनिस्ट्रेटर्स का कहना है कि वे मनी लॉन्ड्रिंग और हैक-अटैक जैसे क्राइम से डरते हैं। आइए एक नजर डालते हैं कुछ ऐसे देशों पर जिन्होंने क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगा दिया है।

China

एक समय चीन दुनिया में सबसे ज्यादा बिटकॉइन माइनर्स का ठिकाना था। क्रिप्टोकरंसी पर चीन के बैन का कारण स्पष्ट नहीं है। CryptDailyUse की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह निर्णय एनर्जी की प्राइस को कम करने और क्रिप्टो ट्रांजेक्शन से जुड़े ग्रीनहाउस फ्यूल एमिशन को कम करने पक्ष में किया गया था।
 

Bangladesh

बांग्लादेश का केंद्रीय बैंक क्रिप्टो-ट्रेडिंग की अनुमति नहीं देता है क्योंकि यह देश के फाइनेंशिअल रेगुलेशन के विरुद्ध है। विदेशी करेंसी में ट्रेड, वह भी Defi जैसे क्रिप्टो, बांग्लादेश में कानून लागू नहीं है। यदि कानून के उल्लंघन में यह पाया जाता है, तो क्रिप्टो ट्रेडर्स को इस एशियाई राष्ट्र में वर्षों की कैद का सामना करना पड़ सकता है, ऐसा Ccoingossip की एक रिपोर्ट में कहा गया है।
 

Russia

सितंबर 2017 में रूस के केंद्रीय बैंक ने कहा था कि यह पूरी तरह से क्रिप्टोकरेंसी को रियल मनी के रूप में रेगुलेट करने के खिलाफ है। रूस में बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी के लिए मार्केट साइट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। हालाँकि, यह उम्मीद की जाती है कि आने वाले भविष्य में, रूस क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार पर दोबारा विचार कर सकता है।
 

Egypt

इस देश की इस्लामी लेजिस्लेचर के तहत, मिस्र में क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन बैन है। मिस्र के इस्लामी सलाहकार दार अल-इफ्ता का मानना ​​​​है कि क्रिप्टोकरेंसी देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और इकोनॉमिक हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकती है।
Advertisement
 

Morocco

मोरक्को के फॉरन एक्सचेंज ऑफिस ने जनता को सूचित किया था कि वर्चुअल करेंसी में लेनदेन करना विदेशी करेंसी नियमों का "उल्लंघन" था। मोरक्को में क्रिप्टो-ट्रेडिंग पर बैन लगाने का निर्णय भी 2017 में आया था। हालांकि हाल ही में मोरक्को में अवैध बिटकॉइन ट्रेडिंग के तेजी से बढ़ने की खबरें ऑनलाइन सामने आई हैं।

तुर्की, ईरान, अल्जीरिया, बोलीविया, कोलंबिया, इंडोनेशिया, नेपाल और उत्तरी मैसेडोनिया जैसे अन्य देशों ने भी हाल के दिनों में क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है या प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि जैसे-जैसे क्रिप्टोकरेंसी दुनिया भर में गति पकड़ रही है, स्थिति अब बदलना शुरू हो गयी है। अल सल्वाडोर जैसे देश भी आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन के उपयोग को अपना रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny News, Cryptocurrecny News in Hindi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.