नकली क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के जरिए भारतीय निवेशकों से लूटे गए 1 हजार करोड़ रुपये

प्लेटफॉर्म के फाउंडर और सीईओ राहुल सासी (Rahul Sasi) का कहना है कि कंपनी का अनुमान है कि इस तरह के क्रिप्टो स्कैम में भारतीय पीड़ितों को $128 मिलियन (लगभग 1,000 करोड़ रुपये) तक का चूना लगाया है।"

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2022 16:21 IST
ख़ास बातें
  • फिशिंग डोमेन और Android-आधारित नकली क्रिप्टो ऐप्स के जरिए होते हैं स्कैम
  • सोशल मीडिया पर नकली प्रोफाइल बना कर पीढ़ितों को किया जाता है हनी ट्रैप
  • वैध क्रिप्टो एक्सचेंज के समान बनाया जाता है नकली वेबसाइट का डिजाइन

इनमें से कई फर्जी वेबसाइटें" CoinEgg, एक वैध यूके-आधारित क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की कॉपी हैं

क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन दुनिया के किसी न किसी कोने से क्रिप्टो संबंधित धोखाधड़ी के मामले रिपोर्ट किए जाते हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि क्रिप्टो स्कैम में भारतीय क्रिप्टो निवेशकों ने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा गवाए हैं। ये ठगी नकली ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज्स द्वारा की गई हैं। एक साइबर सुरक्षा कंपनी ने फिशिंग डोमेन और Android-आधारित नकली क्रिप्टो ऐप्स के बारे में पता लगाया है, जो क्रिप्टो निवेशकों को ठगने का काम कर रहे हैं।

Business Standards के अनुसार, साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म CloudSEK का कहना है कि उसने कई फिशिंग डोमेन और Android-आधारित नकली क्रिप्टो एप्लिकेशन से जुड़े एक चल रहे ऑपरेशन का खुलासा किया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, (अनुवादित) "बड़े पैमाने पर चल रहा यह अभियान व्यक्तियों को एक बड़े घोटाले की ओर आकर्षित करता है। इनमें से कई फर्जी वेबसाइटें" CoinEgg, एक वैध यूके-आधारित क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की कॉपी हैं।"

CloudSEK ने आगे बताया कि प्लेटफॉर्म को एक पीड़ित ने संपर्क किया, जिसने इस तरह के एक क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में कथित तौर पर 50 लाख रुपये ($64,000) खो दिए थे, जिसमें डिपोजिट अमाउंट, टैक्स इत्यादि जैसी अन्य लागत शामिल नहीं हैं।

प्लेटफॉर्म के फाउंडर और सीईओ राहुल सासी (Rahul Sasi) का कहना है कि कंपनी का अनुमान है कि इस तरह के क्रिप्टो स्कैम में भारतीय पीड़ितों को $128 मिलियन (लगभग 1,000 करोड़ रुपये) तक का चूना लगाया है।"
Advertisement

सासी आगे बताते हैं कि ये स्कैमर्स पहले नकली डोमेन बनाते हैं, जो वैध क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की कॉपी होते हैं, और पूरी तरह से वैध और असली प्रतीत होते हैं। इन साइट्स को आधिकारिक वेबसाइट के डैशबोर्ड और यूजर इंटरफेस के समान डिज़ाइन किया जाता है। इसके बाद, स्कैमर्स संभावित पीड़ित से संपर्क करने और दोस्ती स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक महिला प्रोफाइल बनाते हैं। ये प्रोफाइल पीढ़ित को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने और ट्रेडिंग करने के लिए प्रेरित करते हैं।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ये नकली प्रोफाइल उनके द्वारा बनाए गए नकली एक्सचेंज के जरिए निवेश या ट्रेडिंग करने के लिए पीढ़ित को $100 डॉलर का क्रेडिट देते हैं। शुरुआत में तो पीढ़ित मुनाफा बनाता है, जिससे उसे एक्सचेंज के जरिए और ज्यादा पैसे निवेश करने की प्रोत्साहन मिलता है। बेहतर मुनाफे का लालच देते हुए नकली प्रोफाइल पीढ़ित को और पैसा लगाने का सुझाव देते हैं।

जैसे ही पीढ़ित उन नकली एक्सचेंज पर पैसा लगाता है, स्कैमर्स उसके अकाउंट को फ्रीज कर देते हैं, जिससे पीढ़ित जमा किए गए पैसों को वापस न निकाल सके।
Advertisement

स्कैम यहीं नहीं रुकता है। रिपोर्ट आगे बताती है कि पीढ़ित द्वारा अकाउंट को वापस हासिल करने की रिक्वेस्ट किए जाने के बाद, नकली एक्सचेंज पीढ़ित से आईडी कार्ड, बैंक डिटेल इत्यादि निजी जानकारियां मांगते हैं, जिससे वे अन्य स्कैम्स को भी अंजाम दे सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.