रूस को अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टो सर्विसेज देने पर EU ने लगाया बैन

रूस के रईसों को फाइनेंशियल एडवाइज देने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है जिससे इनके लिए यूरोप में अपनी संपत्ति को रखना और मुश्किल हो जाएगा

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 18:23 IST
ख़ास बातें
  • प्रतिबंधों में क्रिप्टो वॉलेट्स के लिए डिपॉजिट्स पर रोक भी शामिल है
  • हाल ही में EU अथॉरिटीज ने क्रिप्टो एसेट्स को लेकर लोगों को चेतावनी दी थी
  • यूक्रेन पर हमले के बाद से कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं

रूस के चार बैंकों के साथ ट्रांजैक्शंस को पूरी तरह बंद किया जाएगा

यूरोपियन यूनियन (EU) ने रूस पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ा दिया है। EU ने रूस को अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टो सर्विसेज देने पर रोक लगाई है। रूस के रईसों को फाइनेंशियल एडवाइज देने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है जिससे इनके लिए यूरोप में अपनी संपत्ति को रखना और मुश्किल हो जाएगा। 

इस बारे में EU की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि EU में मौजूद क्रिप्टो एक्सचेंजों को पहले से उन प्रतिबंधों को लागू करने की जरूरत थी जिनके तहत पहचाने गए लोगों को ट्रांजैक्शंस की अनुमति नहीं देना शामिल है। हालांकि, इसके बावजूद यह आशंका थी कि रूस के रईस इन प्रतिबंधों से बचने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टेटमेंट के अनुसार, "रूस को अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टो सर्विसेज देने पर रोक से इस आशंका सो दूर किया जा सकेगा। इसके अलावा रूस के ऐसे लोगो को एडवाइज नहीं देने से उनके लिए EU में अपनी संपत्ति को रखना बहुत मुश्किल होगा।" 

EU ने बताया है कि प्रतिबंधों में क्रिप्टो वॉलेट्स के लिए डिपॉजिट्स पर रोक भी शामिल है। इसके साथ ही रूस के चार बैंकों के साथ ट्रांजैक्शंस पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इससे ये बैंक अब अन्य मार्केट्स से कट गए हैं। इन बैंकों के एसेट भी जब्त किए जाएंगे। रूस के बैंकिंग सेक्टर में इनकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से अधिक की है। 

हाल ही में EU के सिक्योरिटीज, बैंकिंग और इंश्योरेंस रेगुलेटर्स ने चेतावनी दी थी कि क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वाले लोगों के लिए उनकी पूरी रकम गंवाने का रिस्क है। EU की तीनों अथॉरिटीज की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था किअगर लोग ये एसेट्स खरीदते हैं तो उनके इनवेस्टमेंट की पूरी रकम का नुकसान होने की काफी आशंका है। EU अथॉरिटीज की ओर से क्रिप्टो एसेट्स को लेकर लोगों को यह सीधी चेतावनी थी। इससे संकेत मिलता है कि क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वालों के पास EU के फाइनेंशियल सर्विसेज कानून के तहत कोई सुरक्षा या मुआवजे का प्रावधान नहीं है। रेगुलेटर्स इससे चिंतित हैं कि Bitcoin और Ether सहित क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या बढ़ रही है। क्रिप्टो के कुल मार्केट में Bitcoin और Ether की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। रेगुलेटर्स का कहना है कि लोगों को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े रिस्क की पूरी जानकारी नहीं है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EU, Crypto, Russia, Services, Transactions, Regulators, Sanctions
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.