Ethereum के एक पूरे ब्लॉक की माइनिंग से माइनर ने कमाए 5,40,000 डॉलर

इस सोलो इथेरियम माइनर को एक पूरा ब्लॉक मिला था और फिर इसे माइन करने के लिए इसे कुल ETH 170.65 का रिवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 20 जनवरी 2022 21:42 IST
ख़ास बातें
  • एक सोलो माइनर को पूरा इथेरियम ब्लॉग माइन करने पर मिला रेयर रिवॉर्ड
  • रिवॉर्ड में मिले ETH 170 की वर्तमान वैल्यू लगभग 4 करोड़ रुपये है
  • हाल ही में बिटकॉइन माइनर को मिला था लगभग 2 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड

हाल ही में एक Bitcoin माइनर ने लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत का रिवॉर्ड हासिल किया था

Ethereum माइनिंग कई लोगों के लिए पैसा कमाने का एक बेहतरीन तरीका बनकर उभरा है। इथेरियम नेटवर्क पर भीड़भाड़ बढ़ने से गैस फीस भी बढ़ रही है, जिससे माइनर्स के लिए माइनिंग लाभ भी बढ़ रहा है, हालांकि औसत लाभ में गिरावट देखी गई है। अब, माइनिंग से जुड़ी लेटेस्ट खबर आई है, जहां एक इथेरियम माइनिंग ने सिंगल इथेरियम ब्लॉक को माइन कर रेयर जैकपॉट पर हाथ मारा है। इससे उसे ETH 170 रिवॉर्ज मिला है, जिसकी वर्तमान वैल्यू लगभग $540,000 (लगभग 4 करोड़ रुपये) है।

Bitcoin की तुलना में Ethereum की माइनिंग ज्यादा मुश्किल नहीं है, लेकिन इसे अभी भी एक कठिन, अधिक उर्जा-खपत वाला और कम्प्यूटेशनल रूप से कठिन प्रोसेस माना जाता है। इसके बावजूद, बहुत सारे सोलो माइनर्स Ethereum इकोसिस्टम में दाखिल होना जारी रख रहे हैं, और अपनी माइनिंग से अच्छा पैसा कमा रहे हैं। फिर भी, शायद ही ऐसा हुआ है, जहां किसी सोलो माइनर ने सिंगल इथेरियम ब्लॉक को माइन कर करोड़ों का इनाम हासिल किया हो।

BeInCrypto की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सोलो इथेरियम माइनर को एक पूरा ब्लॉक मिला था और फिर इसे माइन करने के लिए इसे कुल ETH 170.65 का रिवॉर्ड मिला। जिस समय माइनर को रिवॉर्ड मिला था, उस समय इतने ईथर की कुल कीमत लगभग $540,000 (लगभग 4 करोड़ रुपये) थी।

बड़ी क्रिप्टो मेट्रिक्स को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म BitInfoCharts के अनुसार, Ethereum ब्लॉकचेन पर एक ब्लॉक माइनिंग के लिए औसत इनाम लगभग ETH 4 है, जिसकी कुल कीमत खबर लिखते समय तक, $3,140 या लगभग 2 लाख रुपये थी। इससे पता चलता है कि ETH 170 रिवॉर्ड हासिल करने वाले माइनर को औसत से 17,097 प्रतिशत अधिक इनाम मिला है।
Advertisement

Bitcoin की माइनिंग को यकीनन सबसे कठिन माना जाता है। हालांकि, इसकी माइनिंग में कई माइनर्स ने अच्छी कमाई की है। पिछले हफ्ते ही, Bitcoinist की एक रिपोर्ट से पता चला था कि एक बिटकॉइन माइनर ने खुद ही एक ब्लॉक माइन कर 6.25 बिटकॉइन के ब्लॉक रिवॉर्ड के साथ-साथ ट्रांजेक्शन रिवॉर्ड भी हिसाल किया। इस तरह केवल एक ब्लॉक को माइन कर उस माइनर ने $267,000 (लगभग 2 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.