इथेरियम व्हेल्स ने Shiba Inu की कीमत में गिरावट के बाद खरीदें 1.6 लाख करोड़ टोकन

शिबा इनु की वर्तमान कीमत की बात करें तो, आज इसकी ट्रेड ओपनिंग गिरावट के साथ हुई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 09:39 IST
ख़ास बातें
  • शिबा इनु के 50,656,885,934 टोकन व्हेल द्वारा एक ट्रांजैक्शन में खरीदे गए
  • पिछले 24 घंटों में Shiba Inu में 3.75% की गिरावट आई है
  • कीमत में आई 6% गिरावट ने व्हेल्स को टोकन खरीदने के लिए प्रेरित किया

भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर शिबा इनु की कीमत ₹ 0.000977 पर ट्रेड कर रही है

Ethereum व्हेल्स ने शिबा इनु में बड़ा पर्चेज किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक खरीदे गए शिबा इनु टोकनों की ये संख्या 1.6 ट्रिलियन  यानि कि लगभग 1.6 लाख करोड़ है। क्रिप्टोकरेंसी में किसी टोकन की कीमत बढ़ने के साथ-साथ किसी टोकन की कीमत में गिरावट आना भी बहुत महत्वपूर्ण घटना होती है। कीमत बढ़ने से जहां निवेशकों को बड़ा लाभ मिलता है, कीमत घटने से टोकन की खरीदारी में इजाफा होता है, क्योंकि बड़े क्रिप्टो व्हेल्स किसी टोकन को मंदी खरीदने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। जैसे ही टोकन मार्केट में सस्ता होता है, व्हेल्स अकाउंट्स इसे खरीद लेते हैं। 

शिबा इनु के लिए एक ट्विटर यूजर @shibaplay_ की ओर से शेयर किए गए डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी में व्हेल्स द्वारा 1.6 लाख करोड़ टोकन खरीदे गए हैं। इसका कारण शिबा इनु की कीमत में आई बड़ी गिरावट रहा। कीमत में आई 6% से ज्यादा की गिरावट ने व्हेल्स को टोकन खरीदने के लिए प्रेरित किया। 

Advertisement
शेयर किए गए डेटा के अनुसार, शिबा इनु के 50,656,885,934 टोकन व्हेल द्वारा एक ट्रांजैक्शन में खरीदे गए हैं। ये टोकन Coinbase पर खरीदे गए हैं। दरअसल, इस व्हेल ने एक नहीं, बल्कि तीन और ट्रांजैक्शनों में टोकनों को खरीदा है। इनमें क्रमश: 80,960,690, 130,204,348 और 8,756,682 टोकनों की खरीदारी की गई है। इसके अलावा Binance पर 199,999,679,531 टोकनों का एक ट्रांजैक्शन सामने आया है जिसमें ये टोकन खरीदे गए हैं। पर्चेज की इस सीरीज में 417,167,400,278 और 796,958,896,631 टोकनों के दो सबसे बड़े ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। इनकी कीमत क्रमश: 51 लाख डॉलर और 97 लाख डॉलर से ज्यादा की बताई गई है।  

शिबा इनु की वर्तमान कीमत की बात करें तो, आज इसकी ट्रेड ओपनिंग गिरावट के साथ हुई है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर शिबा इनु की कीमत ₹ 0.000977 पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.75% की गिरावट है। इस सप्ताह में यह तीसरा दिन है जब शिबा इनु की कीमत में लगातार गिरावट आई है। इसी गिरावट का फायदा उठाते हुए व्हेल्स ने टोकन में पर्चेज किया है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba inu, Shiba Inu holders, Shiba Inu Coin Price

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.