El Salvador की Bitcoin कॉन्फ्रेंस के लिए 40 से अधिक देशों को निमंत्रण

इस कॉन्फ्रेंस के लिए 44 गेशों के सेंट्रल बैंकों और बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को निमंत्रण दिया गया है

El Salvador की Bitcoin कॉन्फ्रेंस के लिए 40 से अधिक देशों को निमंत्रण

El Salvador ने पिछले वर्ष बिटकॉइन को पेमेंट के एक विकल्प के तौर पर कानूनी दर्जा दिया था

ख़ास बातें
  • यह कॉन्फ्रेंस तीन दिनों तक चलेगी
  • इसके लिए 44 सेंट्रल बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को निमंत्रण मिला है
  • El Salvador में बिटकॉइन ATM भी शुरू किया गया है
विज्ञापन
बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने वाले El Salvador के प्रेसिडेंट Nayib Bukele ने इंटरनेशनल बिटकॉइन कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की है। इस कॉन्फ्रेंस के लिए 44 सेंट्रल बैंकों और बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को निमंत्रण दिया गया है। Bukele ने बताया कि इसमें 32 सेंट्रल बैंकों और विभिन्न देशों की 12 फाइनेंशियल अथॉरिटीज को निमंत्रण भेजा गया है। 

कॉन्फ्रेंस में El Salvador को बिटकॉइन का इस्तेमाल बढ़ाने से हुए फायदे और इसके डिजिटल इकोनॉमी, बैंकिंग और फाइनेंशियल इनक्लूजन पर असर के बारे में चर्चा की जाएगी। पॉलिसी लीडरशिप से जुड़े ग्लोबल संगठन, Alliance for Financial Inclusion और El Salvador के सेंट्रल बैंक की पार्टनरशिप में हो रही यह कॉन्फ्रेंस तीन दिनों तक चलेगी। इसमें जॉर्डन, अंगोला, पराग्वे, नामीबिया, इक्वाडोर, नाइजीरिया, सेनेगल, डॉमिनिका, कोस्टा रिका, नेपाल, केन्या, मालदीव, हैती, मैडागास्कर, यूगांडा, बांग्लादेश और आर्मेनिया जैसे देशों के अधिकारी शामिल हो सकते हैं। 

हाल ही में Bukele ने लगभग 500 बिटकॉइन 30,744 डॉलर के एवरेज प्राइस पर खरीदे थे। पिछले वर्ष उन्होंने El Salvador में बिटकॉइन को पेमेंट के एक विकल्प के तौर पर कानूनी दर्जा दिया था। बिटकॉइन में गिरावट आने पर वे अपने देश की ट्रेजरी के लिए इसकी खरीदारी करते हैं। Bukele ने ये बिटकॉइन लगभग 1.53 करोड़ डॉलर में खरीदे थे। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी थी। एक अनुमान के अनुसार, El Salvador की ट्रेजरी के पास कुल 1,620 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत लगभग 4.95 करोड़ डॉलर की है।  Bukele ने इससे पहले जनवरी में लगभग 400 बिटकॉइन खरीदे थे। बिटकॉइन का प्राइस तब 42,270 डॉलर से गिरकर लगभग 35,000 डॉलर पर था।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने के खिलाफ चेतावनी के बावजूद Bukele इस क्रिप्टोकरेंसी को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने El Salvador में बिटकॉइन ATM शुरू करने से लेकर Chivo कहा जाने वाला सरकार की ओर से प्रायोजित बिटकॉइन वॉलेट भी लॉन्च किया है। बिटकॉइन को लेकर El Salvador की और भी योजनाएं हैं। Bukele ने मार्च में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Chengpeng Zhao के साथ मीटिंग की थी। हालांकि, इस मीटिंग के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया गया था। ऐसी रिपोर्ट है कि इस मीटिंग में बिटकॉइन से जुड़े बॉन्ड्स को जारी करने पर बातचीत हुई थी। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Conference, Banking, Economy, IMF, Warning, El Salvador, Legal

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  9. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »