El Salvador के प्रेसिडेंट ने Bitcoin में गिरावट पर की खरीदारी

El Salvador की ट्रेजरी के पास कुल 1,620 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत लगभग 4.95 करोड़ डॉलर की है। बिटकॉइन का प्राइस चार महीने के लो पर है

El Salvador के प्रेसिडेंट ने Bitcoin में गिरावट पर की खरीदारी

Bukele ने ये बिटकॉइन लगभग 1.53 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं

ख़ास बातें
  • El Salvador की ट्रेजरी के पास कुल 1,620 बिटकॉइन हैं
  • बिटकॉइन को लेकर El Salvador की कई योजनाएं हैं
  • बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने का El Salvador को कुछ नुकसान भी हुआ है
विज्ञापन
क्रिप्टो के बड़े समर्थक माने जाने वाले El Salvador के प्रेसिडेंट ने Bitcoin में गिरावट के मौके का इस्तेमाल अपने देश के फायदे के लिए किया है। उन्होंने इस गिरावट में अभी तक की सबसे बड़ी खरीदारी की है। Bukele ने लगभग 500 बिटकॉइन 30,744 डॉलर के एवरेज प्राइस पर खरीदे हैं। पिछले वर्ष उन्होंने El Salvador में बिटकॉइन को पेमेंट के एक विकल्प के तौर पर कानूनी दर्जा दिया था। बिटकॉइन में गिरावट आने पर वे अपने देश की ट्रेजरी के लिए इसकी खरीदारी करते हैं। 

Bukele ने ये बिटकॉइन लगभग 1.53 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है। Bitcoin.com की रिपोर्ट के अनुसार, El Salvador की ट्रेजरी के पास कुल 1,620 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत लगभग 4.95 करोड़ डॉलर की है। बिटकॉइन का प्राइस चार महीने के लो पर है। Binance और CoinMarketCap जैसे एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का मंगलवार को प्राइस लगभग 8.80 प्रतिशत गिरकर 30,698 डॉलर पर था। Bukele ने इससे पहले जनवरी में लगभग 400 बिटकॉइन खरीदे थे। बिटकॉइन का प्राइस तब 42,270 डॉलर से गिरकर लगभग 35,000 डॉलर पर था। 

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने के खिलाफ चेतावनी के बावजूद Bukele इस क्रिप्टोकरेंसी को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने El Salvador में बिटकॉइन ATM शुरू करने से लेकर Chivo कहा जाने वाला सरकार की ओर से प्रायोजित बिटकॉइन वॉलेट भी लॉन्च किया है। बिटकॉइन को लेकर El Salvador की और भी योजनाएं हैं। 

Bukele ने मार्च में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Chengpeng Zhao के साथ मीटिंग की थी। हालांकि, इस मीटिंग के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया गया था। ऐसी रिपोर्ट है कि इस मीटिंग में बिटकॉइन से जुड़े बॉन्ड्स को जारी करने पर बातचीत हुई थी। Bukele का मानना है कि बिटकॉइन का इस्तेमाल बढ़ने से उनके देश की इकोनॉमी को फायदा हो सकता है। बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने का El Salvador को कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा है। रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने इस वजह से उसकी रेटिंग को घटाकर जंक कर दिया है। Bukele ने बिटकॉइन का इस्तेमाल बढ़ाने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद मार्केट वैल्यू के लिहाज से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाया है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, El Salvador, Bitcoin, Purchase, IMF, Warning, Economy, Binance, Exchange

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  9. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »