El Salvador के क्रिप्टो वॉलेट ने प्रोसेस की 5.2 करोड़ डॉलर की रेमिटेंस

Chivo वॉलेट सर्विस को पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था और इस पर El Salvador की क्रिप्टो समर्थक सरकार का नियंत्रण है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 17:01 IST
ख़ास बातें
  • El Salvador के बहुत से नागरिक विदेश में काम करते हैं
  • Chivo वॉलेट ने पिछले वर्ष से इस वर्ष अधिक ट्रांजैक्शंस प्रोसेस की हैं
  • इस वॉलेट सर्विस के इस्तेमाल पर कमीशन नहीं काटी जाती

Chivo वॉलेट सर्विस को पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था

पिछले वर्ष Bitcoin को कानूनी दर्जा देने वाले El Salvador के ऑफिशियल क्रिप्टो वॉलेट Chivo ने इस वर्ष अभी तक लगभग 5.2 करोड़ डॉलर की रेमिटेंस को प्रोसेस किया है। El Salvador के बहुत से नागरिक विदेश में काम करते हैं और ये अपने परिवार के सदस्यों को फंड भेजते हैं। Chivo वॉलेट सर्विस को पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था और इस पर El Salvador के प्रेसिडेंट Nayib Bukele की क्रिप्टो समर्थक सरकार का नियंत्रण है।

El Salvador के सेंट्रल बैंक के प्रमुख Douglas Rodríguez ने बताया कि Chivo वॉलेट ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक ट्रांजैक्शंस प्रोसेस की हैं। CoinTelegraph की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष के पहले पांच महीनों में Chivo पर रेमिटेंस डिपॉजिट में लगभग 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस वॉलेट सर्विस में बिटकॉइन से अमेरिकी डॉलर में ट्रांजैक्शंस पर कोई कमीशन नहीं काटी जाती। Bukele ने दावा किया था कि इस सर्विस से El Salvador के लोग कमीशन में वार्षिक लगभग 40 करोड़ डॉलर की बचत कर सकेंगे। इस वॉलेट सर्विस को अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज सॉफ्टवेयर फर्म AlphaPoint से सपोर्ट मिलता है। 
Advertisement

Bukele ने मार्च में उनकी देश की वित्तीय स्थिति के बारे में अमेरिका के जानकारी मांगने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, "अमेरिकी सरकार स्वतंत्रता के पक्ष में नहीं है।" बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने के फैसले के कारण अमेरिकी सीनेट इससे अमेरिका की इकोनॉमी को होने वाले रिस्क को समझना और उसे कम करना चाहती है।  अमेरिका में "एकाउंटेबिलिटी फॉर क्रिप्टोकरेंसी इन अल साल्वाडोर (ACES) एक्ट" पास किया गया है। El Salvador अपनी करेंसी के तौर पर अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल करता है। Bukele ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा था, "मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि हम यहां जो कर रहे हैं उससे अमेरिकी सरकार को डर लगेगा।"

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने की  निंदा करने के बावजूद Bukele क्रिप्टो इंडस्ट्री का लगातार समर्थन करते रहे हैं। IMF ने  El Salvador को 15 करोड़ डॉलर के बिटकॉइन ट्रस्ट फंड को बंद करने और उसमें बिना इस्तेमाल वाली रकम को उसकी ट्रेजरी में लौटाने को कहा है। इस ट्रस्ट फंड का उद्देश्य बिटकॉइन का इस्तेमाल करने से चिंतित लोगों को इसे ऑटोमैटिक तरीके से डॉलर में बदलने की अनुमति देना था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, El Salvador, Bitcoin, Remittance, Market, Payments, America, IMF, Legal
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.