ED की बड़ी कामयाबी, फ्रॉड के मामले में जब्त की 1,646 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी

इसमें जांच के बाद जब्त की गई लगभग 1,646 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी को ED के एक स्पेशल क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 17:06 IST
ख़ास बातें
  • इसमें बड़ी संख्या में डिपॉजिटर्स के साथ फ्रॉड किया गया था
  • इस मामले की जांच के लिए ED ने टेक्निकल एक्सपर्ट्स की एक टीम को लगाया था
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं

इस मामले में इनवेस्टर्स को उनके फंड पर प्रति माह 40 प्रतिशत तक के रिटर्न का झांसा दिया गया था

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसी तरह के एक मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने सिक्योरिटीज में इनवेस्टमेंट की आड़ में की गई जालसाजी की जांच में 1,646 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है। इसमें बड़ी संख्या में डिपॉजिटर्स के साथ फ्रॉड किया गया था। 

ED के गुजरात में अहमदाबाद के ऑफिस ने BitConnect लेंडिंग प्रोग्राम के जरिए इनवेस्टमेंट्स के तौर पर सिक्योरिटीज की बिक्री के इस फ्रॉड की जांच में पिछले शनिवार को छापे मारे थे। यह मामला गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक FIR के बाद प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया गया था। इसमें कई क्रिप्टो वॉलेट्स में की गई ट्रांजैक्शंस की जांच और इन क्रिप्टो वॉलेट्स के कंट्रोलर्स का पता लगाने के लिए ED ने अपने टेक्निकल एक्सपर्ट्स की एक टीम को लगाया था। इस जांच में पाया गया था कि बहुत सी ट्रांजैक्शंस 'डार्क वेब' के जरिए हुई थी जिससे इन्हें ट्रैक करना मुश्किल था। 

इस मामले की जानकारी रखने वाले आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ED ने इस फ्रॉड से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का पता लगाने के लिए कई वेब वॉलेट्स को ट्रैक करने के साथ ही उन परिसरों का भी पता लगाया था जहां इस क्रिप्टोकरेंसी को रखने वाले डिजिटल डिवाइसेज मौजूद थे। इसमें जांच के बाद जब्त की गई लगभग 1,646 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी को ED के एक स्पेशल क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर किया गया है। यह ED की ओर से वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की सबसे बड़ी जब्ती है। फ्रॉड के इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

अनरजिस्टर्ड फर्म BitConnect के फाउंडर ने कई देशों में प्रमोटर्स का एक नेटवर्क बनाया था और उन्हें कमीशन के तौर पर रिवॉर्ड दिया जाता था। इनवेस्टर्स को आकर्षित करने के लिए BitConnect के एक प्रॉपराइटरी ट्रेडिंग बॉट का झांसा दिया गया था। इसमें इनवेस्टर्स को उनके फंड पर प्रति माह 40 प्रतिशत तक के रिटर्न का झांसा दिया गया था। BitConnect के पोर्टल पर जाली रिटर्न के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए गए थे। इस मामले में इससे पहले ED ने लगभग 489 करोड़ रुपये के एसेट्स को जब्त किया था। इस मामले के मुख्य आरोपी की अमेरिका में सरकारी एजेंसियां जांच कर रही हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.