दुबई का Crypto रेगुलेटर The Sandbox के मेटावर्स में खरीदेगा जमीन

दुबई की वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) ने घोषणा की है कि वो सैंडबॉक्स के मेटावर्स में जमीन खरीदेगी। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2022 12:22 IST
ख़ास बातें
  • दुबई क्रिप्टो ईकोसिस्टम को रेगुलेट करने के लिए बना रहा लीगल फ्रेमवर्क
  • इनोवेशन के लिए भी प्रसिद्ध है दुबई
  • अधिकारिक बयान में कहा गया है कि VARA मेटावर्स में कदम रखने जा रही है

VARA दुनिया का पहला रेगुलेटर है जो मेटावर्स में जमीन खरीदने जा रहा है।

Crypto इंडस्ट्री को कई देशों में तेजी से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। दुनिया के कई देश इसे भविष्य की करेंसी के रूप में देख रहे हैं और इसे प्रोमोट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इन देशों में से एक नाम दुबई का भी है। दुबई सरकार ने क्रिप्टो एडॉप्शन की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। देश की सरकार लोकल क्रिप्टो इंडस्ट्री के प्रोमोशन के लिए अब द सैंडबॉक्स (The Sandbox) मेटावर्स में जगह खरीदने जा रही है। इस जगह को वर्चुअल हेडक्वार्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दुबई की वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) ने घोषणा की है कि वो सैंडबॉक्स के मेटावर्स में जमीन खरीदेगी। 

एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी मेटावर्स में कदम रखने जा रही है, ताकि दुबई दुनिया के हर ऑडियंस तक पहुंच सके, क्योंकि यहां पर किसी तरह की कोई सरहद नहीं होगी। इसके अलावा, वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी का हेडक्वार्टर एक मुख्य चैनल के रूप में इस्तेमाल होगा। यहां पर सभी डेवलपर्स के बीच एक्सपीरियंस और इन्फॉर्मेशन शेयर की जा सकेगी। साथ ही, युवा लोगों और प्लेयर्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा जो कि मेटावर्स को गति प्रदान करेंगे। 
Advertisement

दुबई एक ऐसा देश है जिसे न केवल पर्यटन के लिहाज से जाना जाता है बल्कि इनोवेशन के लिए भी यह देश प्रसिद्ध है। मेटावर्स में जमीन खरीदने की ये घोषणा दुबई की इसी खासियत का एक और उदाहरण पेश करता है। फिजिकल वर्ल्ड से अधिक अब दुनिया की जनसंख्या वर्चुअल वर्ल्ड यानि कि मेटावर्स की ओर शिफ्ट हो रही है। ऐसे में दुबई ने इसका भविष्य देखते हुए यह कदम उठाया है। VARA दुनिया का पहला रेगुलेटर है जो मेटावर्स में जमीन खरीदने जा रहा है। यह क्रिप्टो इंडस्ट्री में नया इतिहास बनाने जैसी बात है। 

दुबई के प्रिंस और यूनाइटिड अरब अमीरात के प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद अल मक़तूम (Hamdan bin Mohammed al Maktoum) ने कहा, "VARA के संसाधनों का विस्तार करते हुए देश अब मेटावर्स के सभी यूजर्स तक पहुंच सकेगा। उन्होंने दुनियाभर अथॉरिटीज से अपील की कि अपने विचार साझा करें ताकि वर्चुअल एसेट्स का इस्तेमाल करते हुए एक बेहतर ग्लोबल इकोनॉमी तैयार की जा सके।"
Advertisement

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल हेलाल सईद अलमार्री ने कहा कि दुबई के लिए वर्चुअल एसेट इंडस्ट्री भविष्य की ग्लोबल इकोनॉमी की ड्राइवर बनेगी। उन्होंने कहा कि दुबई क्रिप्टोकरेंसी ईकोसिस्टम को रेगुलेट करने के लिए बहुत ही साफ-सुथरा और मॉडर्न लीगल फ्रेमवर्क का विस्तार कर रहा है। ऐसे में मेटावर्स में जमीन खरीदने का यह कदम बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, और बिल्कुल सही समय पर लिया गया फैसला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , The Sandbox, Crypto

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.