डोनाल्ड ट्रम्प ने जारी किया अपना NFT कलेक्शन, खरीदारों को मिलेगा उनके साथ डिनर का मौका

यदि कोई यूजर एक बार में 45 NFT खरीदता है, तो उसे ट्रम्प के साथ गाला डिनर का टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 13:03 IST
ख़ास बातें
  • ये डिजिटल कार्ड ट्रम्प के नाटकीय अवतारों को दर्शाते हैं
  • ट्रम्प द्वारा इन एनएफटी को प्रमोट करने वाला एक विज्ञापन भी जारी हुआ है
  • Twitter पर कुछ यूजर्स ने इस कलेक्शन की वैधता के ऊपर सवाल भी खड़े किए हैं

एक बार में 45 NFT खरीदने वाले को डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गाला डिनर का टिकट दिया जाएगा

इस साल क्रिप्टो मार्केट के साथ-साथ NFT मार्केट में भी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) एनएफटी स्पेस में एंट्री लेने से नहीं कतराए। पूर्व राष्ट्रपति ने 'ट्रम्प डिजिटल ट्रेडिंग कार्ड्स' (Trump Digital Trading Cards) के नाम से 45,000 फैंटेसी कार्ड का कलेक्शन जारी किया है। ये NFT पॉलीगॉन (Polygon) ब्लॉकचेन पर आधारित हैं और इसकी कीमत $99 (लगभग 8,200 रुपये) है। खरीदार ईथर (ETH) टोकन और फिएट करेंसी में भी खरीदारी कर सकते हैं।

ये डिजिटल कार्ड ट्रम्प के नाटकीय अवतारों को दर्शाते हैं, जिसमें उन्हें एक सुपर-ह्यूमन, अंतरिक्ष यात्री, गोल्फ-खिलाड़ी और एक मुक्केबाज के रूप में दिखाया गया है।

यदि कोई यूजर एक बार में 45 NFT खरीदता है, तो उसे ट्रम्प के साथ गाला डिनर का टिकट दिया जाएगा।

ट्रम्प द्वारा इन एनएफटी को प्रमोट करने वाला एक विज्ञापन भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
Advertisement
 

इससे पहले, ट्रम्प कई बार किसी न किसी तरह यह इशारा देते दुए देखे गए हैं कि वे डिजिटल एसेट्स स्पेस के 'फैन नहीं' हैं।
Advertisement
 
 

ट्रम्प द्वारा 2021 में स्थापित सोशल मीडिया वेबसाइट Truth Social पर इस घोषणा के बाद, Twitter पर कुछ यूजर्स ने इस कलेक्शन की वैधता के ऊपर सवाल भी खड़े किए हैं।

76 वर्षीय बिजनेस टाइकून ने हाल ही में घोषणा की है कि वह फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए लड़ेंगे। ऐसे में, एनएफटी जारी करना उनके राष्ट्रपति अभियान का हिस्सा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Donald Trump, donald trump NFT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.