मीम कॉइन Dogecoin के Billy Markus ने को-फाउंडर को ट्विटर पर किया ब्लॉक

कुछ ट्विटर यूजर्स ने शिकायत की है कि Markus ने ऑस्ट्रेलिया के प्रोग्रामर को ब्लॉक करने का गलत फैसला किया है

मीम कॉइन Dogecoin के Billy Markus ने को-फाउंडर को ट्विटर पर किया ब्लॉक

इसके पीछे Palmer का क्रिप्टो विरोधी रवैया एक बड़ा कारण हो सकता है

ख़ास बातें
  • Markus टेस्ला के CEO Elon Musk के समर्थक माने जाते हैं
  • हाल ही में Musk को Dogecoin खरीदने वाले एक व्यक्ति ने कोर्ट में खींचा था
  • Palmer कई बार मस्क की आलोचना कर चुके हैं
विज्ञापन
चर्चित मीम कॉइन्स में से एक Dogecoin के Billy Markus ने एक अन्य को-फाउंडर  ने एक अन्य को-फाउंडर Jackson Palmer को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। इसके पीछे Palmer का क्रिप्टो विरोधी रवैया एक बड़ा कारण हो सकता है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने शिकायत की है कि Markus ने ऑस्ट्रेलिया के प्रोग्रामर को ब्लॉक करने का गलत फैसला किया है। 

Markus और  Palmer ने लगभग नो वर्ष पहले Bitcoin के मजाक के तौर पर Dogecoin को शुरू किया था। Markus टेस्ला के CEO और एलन मस्क के समर्थक माने जाते हैं, जबकि Palmer कई बार मस्क की आलोचना कर चुके हैं। Palmer का कहना है कि मस्क अपनी प्रशंसा करवाने के लिए क्रिप्टो का इस्तेमाल करते हैं। इसे लेकर दोनों के बीच सार्वजनिक तौर पर बहस भी हो चुकी है। एक ट्विटर यूजर ने बताया कि जब उन्होंने Markus के मस्क का समर्थन करने पर सवाल उठाया तो उन्हें भी ब्लॉक कर दिया गया था। Markus ने क्रिप्टोकरेंसीज का भी विरोध किया है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसीज गिरकर शून्य हो जाएंगी। 

कुछ महीने पहले Musk के खिलाफ Dogecoin खरीदने वाले एक व्यक्ति ने  258 बिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया था। इस व्यक्ति को इससे नाराजगी थी कि मस्क इस मीम कॉइन को सपोर्ट करने के लिए एक पिरामिड स्कीम चला रहे हैं। केस दायर करने वाले व्यक्ति के वकील ने कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं, जो यह साबित कर सकें कि मस्क ऐसी कोई स्कीम चला रहे हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता Keith Johnson ने मस्क और कंपनी टेस्ला और स्पेस टूरिज्म कंपनी स्पेसएक्स पर Dogecoin की कीमत को गिराने के लिए उसकी कीमत को पहले बढ़ाने का रैकेट चालने का आरोप लगाया था।

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि मस्क लंबे समय से Dogecoin का समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने इस मीम कॉइन को मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin से भी बेहतर पेमेंट विकल्प बताया था। शिकायत में वॉरेन बफेट, बिल गेट्स और अन्य लोगों की टिप्पणियों को भी शामिल किया गया है जिन्होंने इस मीम कॉइन के प्राइस पर सवाल उठाया है। हालांकि, इसके बावजूद Dogecoin को लेकर क्रिप्टो मार्केट में दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tesla, Complaint, Elon Musk, Price, Market, Bitcoin, Warren Buffet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »