Elon Musk के Twitter में 9.2 हिस्सेदारी लेते ही Dogecoin में आया 5% उछाल

पिछले 24 घंटों में, डॉजकॉइन में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, और वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch पर यह $0.158 (लगभग 12 रुपये) पर ट्रेड हो रहा है। इस बीच, CoinMarketCap पर, पिछले 24 घंटों में Dogecoin की वैल्यू 4.9 प्रतिशत बढ़ी है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 20:14 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने Twitter में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है
  • खबर के बाहर आते ही Twitter के स्टॉक के साथ Dogecoin की कीमत में भी उछाल
  • हाल ही में Musk द्वारा Twitter पर Free Speech को लेकर भी किया गया था पोल

आज CoinSwitch पर DOGE की कीमत करीब $0.158 (लगभग 12 रुपये) थी

एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा ट्विटर में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के बाद, डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price) में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है, जो इस लोकप्रिय मीम कॉइन को लगभग दो महीनों के हाई पर ले आया है। मस्क की इस हिस्सेदारी की कीमत लगभग 2.8 बिलियन डॉलर (लगभग 21,085 करोड़ रुपये) है। मार्च के मध्य में हुई US SEC फाइलिंग के आधार पर, यह अधिग्रहण एलन मस्क को ट्विटर का सबसे बड़ा व्यक्तिगत शेयरहोल्डर बनाता है। एसईसी फाइलिंग सार्वजनिक होने से पहले, मस्क ने अपने 80 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स से एक पोल के जरिए पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि ट्विटर ने फ्री स्पीच का सपोर्ट किया है और 70 प्रतिशत का जवाब "नहीं" था।

मस्क के कॉमन स्टॉक खरीद की खबर के बाहर आते ही ट्विटर (Twitter) के स्टॉक की कीमत में भारी उछाल देखा गया। इसके अलावा, क्रिप्टो दुनिया में मस्क की पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी में से एक DOGE की कीमत भी तेज़ी से ऊपर जाते दिखाई दी। पिछले 24 घंटों में, डॉजकॉइन में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, और वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch पर यह $0.158 (लगभग 12 रुपये) पर ट्रेड हो रहा है। इस बीच, CoinMarketCap पर, पिछले 24 घंटों में Dogecoin की वैल्यू 4.9 प्रतिशत बढ़ी है।
Advertisement
 

जैसा कि हमने बताया 25 मार्च को मस्क ने ट्वीट में लिखा था "एक कार्यशील लोकतंत्र के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आवश्यक है," जो एक पोल था। उन्होंने पूछा “क्या आप मानते हैं कि ट्विटर इस सिद्धांत का सख्ती से पालन करता है?"

यह पहली बार हो सकता है कि Dogecoin में आई यह बढ़ोतरी मस्क द्वारा डॉजकॉइन को लिए गए किसी फैसले के बिना ही है। हालांकि, मस्क ने कई बार डॉजकॉइन को यह कहते हुए बढ़ावा दिया है कि मीम क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन के लिए सबसे उपयुक्त है और यह "लोगों की क्रिप्टो" है।
Advertisement

Tesla के सीईओ की ट्विटर में हिस्सेदारी की खरीद तब हुई है, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डीसेंट्रलाइजेसन की संभावनाएं तलाश रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Elon Musk, cryptocurrency news, dogecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.