Dogecoin की कीमत में आज आया 12% का उछाल, जानें कारण

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी के रूप में रजिस्टर्ड Bitcoin of America ने बुधवार, 23 मार्च को प्रेस रिलीज़ के जरिए घोषणा की कंपनी अपने ATM पर DOGE के लिए सपोर्ट जोड़ रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 21:56 IST
ख़ास बातें
  • शुक्रवार, 24 मार्च को DOGE ने अपनी शुरुआत $0.125 (लगभग 9.52 रुपये) से की
  • दिन चढ़ने के साथ मीम कॉइन ने $0.141 (लगभग 10.74 रुपये) पर हो रहा था ट्रेड
  • पिछले साल अक्टूबर में इथेरियम (ETH) को भी जोड़ा था

हाल ही में DOGE को यूक्रेन ने डोनेशन के तौर पर स्वीकारना शुरू किया था

शुक्रवार को अपनी दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान Dogecoin (DOGE) की कीमत में 12 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तेज़ी के पीछे Bitcoin of America द्वारा कंपनी के ATM पर इस मीम कॉइन के सपोर्ट का जोड़ा जाना हो सकता है। कंपनी ने गुरुवार को अमेरिका में कंपनी के ATMs में डॉजकॉइन के लिए सपोर्ट जोड़े जाने की घोषणा की थी। कंपनी कथित तौर पर देश के 31 राज्यों में करीब 1800 ATM ऑपरेट करती है। 

शुक्रवार, 24 मार्च को DOGE ने लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में अपनी शुरुआत $0.125 (लगभग 9.52 रुपये) के साथ की, लेकिन दिन के चढ़ने के साथ मीम कॉइन ने $0.141 (लगभग 10.74 रुपये) का हाई हासिल कर लिया। यह लगभग 12.8 प्रतिशत बढ़ोतरी होती है। इस बड़े उछाल का कारण Bitcoin of America द्वारा उनके ATM पर Dogecoin सपोर्ट का जोड़ा जाना माना जा रहा है।
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी के रूप में रजिस्टर्ड Bitcoin of America ने बुधवार, 23 मार्च को प्रेस रिलीज़ के जरिए घोषणा की कंपनी अपने ATM पर DOGE के लिए सपोर्ट जोड़ रही है।

कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में इथेरियम (ETH) को भी जोड़ा था। कंपनी का कहना है कि वर्तमान में बिटकॉइन ऑफ अमेरिका के 31 राज्यों में 1800 से अधिक BTM (Bitcoin का ATM) हैं।
Advertisement

Dogecoin के लिए मार्च का महीना काफी अच्छा साबित हो रहा है। मीम कॉइन को लेकर एक के बाद एक बड़ी खबरे आ रही हैं। हाल ही में रूस के खिलाफ युद्ध के खिलाफ सपोर्ट मांगने के लिए यूक्रेन ने DOGE में डोनेशन स्वीकारा शुरू किया था। इसके अलावा, महीने की शुरुआत में, AMC Theatres ने भी अपने टिकटों के पेमेंट के रूप में Dogecoin को स्वीकारना शुरू कर दिया था।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dogecoin, Cryptocurrency, cryptocurrency news
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.