Twitter से लोगो हटते ही 10% लुढ़का Dogecoin, जानें लेटेस्ट Crypto प्राइस!

हमेशा की तरह क्रिप्टोकरेंसी कम्युनिटी में मस्क का यह कदम आलोचना का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2023 17:38 IST
ख़ास बातें
  • 7 अप्रैल को डॉजकॉइन में आई 10 प्रतिशत की गिरावट
  • इसकी कीमत में आज भी 1.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई
  • क्रिप्टोकरेंसी कम्युनिटी में मस्क का यह कदम आलोचना का विषय बना हुआ है

बीते दिन Elon Musk ने फिर से ट्विटर लोगो को पुराने रूप में वापस ला दिया।

Dogecoin की कीमतों में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। हफ्ते की शुरुआत में Twitter के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर के चिड़िया वाले ब्लू लोगो को बदल कर डॉग कर दिया। जिसके बाद डॉजकॉइन की कीमत में बड़ा उछाल आया। लेकिन बीते दिन Elon Musk ने फिर से ट्विटर लोगो को पुराने रूप में वापस ला दिया। ट्विटर पर वही ब्लू पक्षी का लोगो दिखाई देने लगा और Dogecoin की कीमत में 10 प्रतिशत की गिरावट आ गई। इससे निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा जिन्होंने बढ़ी हुई कीमत के बाद डॉजकॉइन खरीदा था। ऐसा पहली बार नहीं है जब एलन मस्क का कोई कदम डॉजकॉइन की कीमतों में बदलाव का कारण बना हो। 

Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि 7 अप्रैल को 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉजकॉइन की कीमत 0.080 डॉलर (लगभग 6.75 रुपये) पर चल रही थी। जबकि 4 अप्रैल को इसकी कीमत 0.095 डॉलर (लगभग 7.81 रुपये) पर थी। उस दिन इसकी कीमत में 22 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई थी। वहीं, 8 अप्रैल को खबर लिखे जाने के समय पर भारत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in india) 6.83 रुपये पर चल रही थी। इसकी कीमत में आज भी 1.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 
Advertisement

हमेशा की तरह क्रिप्टोकरेंसी कम्युनिटी में मस्क का यह कदम आलोचना का विषय बना हुआ है। निवेशकों का कहना है कि एलन मस्क अपने प्रभाव के कारण क्रिप्टो प्राइसेज के साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। डॉजकॉइन को एक मजाक के तौर पर 2013 में लॉन्च किया गया था। इसका लोगो शिबा इनु कुत्ते को लेकर बनाया गया है जो कि एलन मस्क के डॉग की नस्ल भी है। डॉजकॉइन का अब तक उच्चतम स्तर 0.682 डॉलर (लगभग 55 रुपये) रिकॉर्ड किया गया है जो कि इस कॉइन ने 8 मई 2021 को छुआ था। 

GlobalData की रिपोर्ट कहती है कि 6 मई 2015 को इसकी कीमत 0.0000869 डॉलर (लगभग 0.0071 रुपये) तक गिर गई थी। वहीं, कॉइन को प्रभावित करने वाले अरबपति एलन मस्क का मानना है कि Bitcoin के मुकाबले Dogecoin रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा बेहतर है। उन्होंने इसे 'लोगों की क्रिप्टो' भी कहा है। 3 अप्रैल को उन्होंने ट्विटर का पुराना लोगो हटाकर उसकी जगह डॉजकॉइन लोगो लगा दिया था। इससे डॉजकॉइन प्राइस में तेजी से उछाल आया। लेकिन ट्विटर से अब लोगो हटाने के बाद इसकी कीमत फिर से नीचे आने लगी है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.