अमेरिका में Dogecoin है सबसे पॉपुलर, Bitcoin और Ether दूसरे व तीसरे नंबर पर!

Google Trends डेटा के एनालिसिस से पता चला है कि डॉजकॉइन में निवेश करने वाले इच्छुक राज्यों की संख्या सबसे अधिक थी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 11:19 IST
ख़ास बातें
  • कार्डानो केवल एक राज्य - कोलोराडो में सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी साबित।
  • पेंसिल्वेनिया राज्य में Lithium सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी साबित हुई।
  • रिसर्च के अनुसार कुल आठ राज्य ईथर में सबसे अधिक निवेश करना चाहते हैं।

Dogecoin की पॉपुलेरिटी बिटकॉइन और ईथर के संयुक्त औसत से कहीं अधिक है।

रिसर्च के अनुसार Dogecoin अमेरिका में सबसे ज्यादा गूगल की गई क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में सबसे ऊपर है। Google Trends डेटा के एनालिसिस से पता चला है कि डॉजकॉइन में निवेश करने वाले इच्छुक राज्यों की संख्या सबसे अधिक थी। इनमें इलिनोइस, फ्लोरिडा, हवाई और न्यू जर्सी सहित कुल 23 राज्यों के नाम शामिल हैं। इस कॉइन में बढ़ती रुचि के लिए टेस्ला के मालिक एलन मस्क का भी अहम योगदान है जो समय समय पर DOGE और इसके प्रतिद्वंदी SHIB के लिए सपोर्ट दिखाते रहते हैं। 

फाइनेंशियल रिसर्च फर्म The Advisor Coach द्वारा ये स्टडी की गई थी। वास्तव में अक्टूबर 2021 के महीने में Dogecoin के बारे में कंटेंट के लिए औसतन 70 लाख खोजें हुईं। DOGE में वहां के लोगों की जो रुचि है उसका लेवल बिटकॉइन और ईथर के संयुक्त औसत से कहीं अधिक है। यानि कि बिटकॉइन और ईथर दोनों की पॉपुलेरिटी को मिला भी दें तो डॉजकॉइन उससे कहीं अधिक आगे निकलता है। 

Bitcoin यहां पर लोकप्रियता में दूसरे नंबर पर है। जिसमें कनेक्टिकट, अलास्का, मिसिसिपी और न्यू हैम्पशायर सहित 10 राज्यों के नाम आए जो किसी भी अन्य क्रिप्टोकरेंसी से अधिक बिटकॉइन में निवेश करना चाहते थे। कुल आठ राज्य ईथर में सबसे अधिक निवेश करना चाहते हैं, जो रिसर्च में तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। इथेरियम में निवेश करने के इच्छुक राज्यों में जॉर्जिया, लुइसियाना, वर्जीनिया और ओहियो शामिल हैं।

शीबा इनु मीम कॉइन, जो सिर्फ 15 महीने पहले शुरू हुआ था, में पिछले एक साल में अविश्वसनीय बढ़त देखी गई है, जो 14,000,000 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। इसे कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, टेक्सास और नेवादा सहित सात अमेरिकी राज्यों में क्रिप्टोकरेंसी के लिए सबसे अधिक सर्च किया जाता है। इस बीच, पेंसिल्वेनिया राज्य में Lithium सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी साबित हुई। कार्डानो भी केवल एक राज्य - कोलोराडो में सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी निकल कर आई।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dogecoin Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.