Dogecoin को Elon Musk की एक और कंपनी में पेमेंट ऑप्शन के रूप में मिली जगह

लास वेगास में कंपनी द्वारा बनाए गए ट्रांजिट सिस्टम, जिसे Loop कहा जाता है, पर राइड के लिए लोग अब डॉजकॉइन में पेमेंट कर सकेंगे

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 10:00 IST
ख़ास बातें
  • लूप में राइड्स फिलहाल फ्री हैं
  • आने वाले समय में कंपनी इसके लिए चार्ज लेना शुरू कर देगी
  • लूप में सिंगल राइड के लिए 1.5 डॉलर (लगभग 110 रुपये) का चार्ज होगा

Elon Musk की The Boring Company ने डॉजकॉइन में पेमेंट लेने की घोषणा की है

Dogecoin को Elon Musk की एक और कंपनी में पेमेंट ऑप्शन के रूप में स्वीकृति मिल गई है। Electric Car बनाने वाली कंपनी Tesla के मालिक एलन मस्क की The Boring Company अब डॉजकॉइन में पेमेंट लेने की शुरुआत करने जा रही है। एलन मस्क ने ट्विटर पर इस संबंध में एक पोस्ट भी डाली है, जिसमें उन्होंने Boring Company को टैग किया है और लिखा है कि जहां भी संभव हो सकेगा, वह DOGE को सपोर्ट करेंगे। यह पुष्टि करता है कि कंपनी ने अधिकारिक रूप से डॉजकॉइन को पेमेंट ऑप्शन के रूप में शामिल कर लिया है।  
 
Elon Musk की The Boring Company ने डॉजकॉइन में पेमेंट लेने की घोषणा की है। लास वेगास में कंपनी द्वारा बनाए गए ट्रांजिट सिस्टम, जिसे Loop कहा जाता है, पर राइड के लिए लोग अब डॉजकॉइन में पेमेंट कर सकेंगे। CNN की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी डॉजकॉइन में पेमेंट स्वीकार करने की घोषणा कर चुकी है। लेकिन, जो लोग डॉजकॉइन नहीं रखते हैं, वे पेमेंट के लिए दूसरे विकल्पों को भी चुन सकते हैं। 

इससे पहले मस्क ने कहा था कि उनकी कंपनी The Boring Company का मकसद ट्रैफिक की समस्या को खत्म करना है, जो दुनिया के हर बड़े शहर के लिए एक सिरदर्द बना हुआ है। कंपनी के इन्हीं प्रोजेक्ट्स में से एक का नाम लूप (Loop) रखा गया है। इसे Teslas in Tunnels भी कहा जाता है। यह एक एक्सप्रेस पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम है जो देखने में किसी सबवे सिस्टम जैसा नहीं बल्कि अंडरग्राउंड हाईवे जैसा है। कंपनी ने इसकी वेबसाइट में लिखा है कि यह सिस्टम पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है  और इसमें एमिशन जीरो प्रतिशत है। 

बोरिंग कंपनी ने 30 जून को Resorts World Las Vegas पैसेंजर स्टेशन खोला था। यह लास वेगास स्ट्रिप के लिए प्लान किए गए 55 से ज्यादा स्टॉपेज में से पहला है। क्लार्क काउंटी, नेवादा ने पिछले साल कंपनी के एक्सपेंशन प्लान को मंजूरी दी थी। रिसॉर्ट्स वर्ल्ड लास वेगास स्टॉप लास वेगास कन्वेंशन सेंटर (LVCC) के बाहर पहला लूप स्टेशन है, जिसमें पहले से ही तीन स्टॉप हैं।
Advertisement

सीएनएन की रिपोर्ट कहती है कि लूप में राइड्स फिलहाल फ्री हैं लेकिन आने वाले समय में कंपनी इसके लिए चार्ज लेना शुरू कर देगी। बोरिंग कंपनी का लास वेगास लूप टिकट पेज दिखाता है कि टिकटों को डॉजकॉइन में खरीदा जा सकता है। इसके साथ में दूसरे पारंपरिक पेमेंट ऑप्शन भी दिए गए हैं। लूप में सिंगल राइड के लिए 1.5 डॉलर (लगभग 110 रुपये) का चार्ज होगा और पूरे दिन के पास के लिए 2.5 डॉलर (लगभग 170 रुपये) का चार्ज होगा। कंपनी ने अभी तक इसके बारे में पुष्टि नहीं की है कि चार्ज कब से लागू होगा और फाइनल कीमत क्या होगी। 

Musk, Dogecoin के लिए शुरू से ही सपोर्ट करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि इसमें एक करेंसी के जितनी क्षमता है। साथ ही वे कह चुके हैं कि बिटकॉइन वैल्यू स्टोरेज के लिए उचित क्रिप्टोकरेंसी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla पहले से ही DOGE को पेमेंट के रूप में स्वीकार करती आ रही है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.