Dogecoin के को-क्रिएटर ने Elon Musk को टेक्नोलॉजी में बताया अनाड़ी, मस्क ने किया यह रिप्लाई

पामर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि मस्क ने स्क्रिप्ट को हासिल करने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मस्क का तकनीकी ज्ञान इतना कम था कि उन्हें यह नहीं पता था कि इसे कैसे चलाना है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 1 जून 2022 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Jackson Palmer ने ट्वीटर में बॉट्स से छुटकारा पाने के लिए लिखा था कोड
  • Elon Musk ने जैक्सन के कोड को बताया बेकार
  • एलन ने जैक्सन को अपने कोड को पब्लिक करने का चैलेंज दिया

पामर ने एक साल पहले का एक किस्सा याद किया, जिसमें उन्होंने SpaceX के संस्थापक को एक "grifter" कहा था।

Dogecoin के सह-निर्माता, जैक्सन पामर (Jackson Palmer) ने एक इंटरव्यू में DOGE सपोर्टर एलन मस्क (Elon Musk) पर निशाना साधा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से मस्क को एक "ग्रिफ्टर" कहा है, जो भविष्य के विजन को बेचता है, जिसे वह एक दिन मुहैया करवाने की उम्मीद करता है। पामर ने एलन और उनके बीच हुई उस पुरानी बातचीत की ओर इशारा करते हुए कहा कि मस्क बुनियादी कोडिंग सिद्धांतों को नहीं समझते हैं, जिसमें पामर ने स्पष्ट रूप से एक पायथन स्क्रिप्ट का एक अंश शेयर किया था जिसे उन्होंने लिखा था जो ट्विटर से बॉट्स को हटाने का दावा करता था। मस्क ने ट्विटर पर पामर पर पलटवार करते हुए कहा, "मेरे बच्चों ने 12 साल की उम्र में बेहतर कोड लिखा था।"

2018 में Tesla के CEO के साथ अपनी पहली बातचीत के बारे में बोलते हुए, पामर ने समाचार आउटलेट Crikey को बताया कि Elon Musk ट्विटर बॉट्स के बारे में शिकायत कर रहे थे, जो उनके ट्वीट के रिप्लाई में क्रिप्टोकरेंसी स्कैम को पुश कर रहे थे। उस समय, पामर ने कोड का एक अंश शेयर करने की पेशकश की जो उसके लिए इस समस्या को फिक्स करने में मदद करता। उस समय पामर ने कहा, "एलन के पास स्क्रिप्ट है... हमने इस बारे में अच्छी बातचीत की है कि कैसे @jack और ट्विटर टीम को निश्चित रूप से इस समस्या को ऑटोमेट और फिक्स करना चाहिए।"
Advertisement

अब, जब Elon ट्विटर को खरीदने की प्रक्रिया में है, तो यह समस्या निश्चित रूप से मस्क के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है और अच्छी बात यह है कि अब उनके पास अपनी इस समस्या को ठीक करने की क्षमता है।

पामर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि मस्क ने स्क्रिप्ट को हासिल करने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मस्क का तकनीकी ज्ञान इतना कम था कि उन्हें यह नहीं पता था कि इसे कैसे चलाना है।
Advertisement

"एलन उस स्क्रिप्ट को हासिल करने के लिए मेरे पास पहुंचे और यह बहुत जल्दी स्पष्ट हो गया कि उन्हें कोडिंग समझ में नहीं आई।"
Advertisement

पामर ने एक साल पहले का एक किस्सा याद किया, जिसमें उन्होंने SpaceX के संस्थापक को एक "grifter" कहा था।
 

पामर के ट्वीट से स्पष्ट रूप से नाराज मस्क ने मंगलवार को ट्विटर पर रिप्लाई किया। उन्होंने सुझाव दिया कि पामर का कोड ट्विटर बॉट समस्या को फिक्स करने के अपने वादे को पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने लिखा, "मेरे बच्चों ने 12 साल की उम्र में बेहतर कोड लिखा था।"
Advertisement

उन्होंने आगे लिखा "आपने झूठा दावा किया है कि पाइथन का आपका बेकार स्निपेट बॉट्स से छुटकारा पा सकता है। ठीक है दोस्त, फिर इसे दुनिया के साथ शेयर करें ..."
Advertisement

उन्होंने पामर को स्क्रिप्ट को सार्वजनिक करने की चुनौती दी, जो इसे और अधिक जांच के लिए खोल देगा। पामर ने कोड शेयर करने का अवसर लिया, जिसे उन्होंने चार साल पहले Github पर पोस्ट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jackson Palmer, Elon Musk, dogecoin, Elon Musk Tweet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  5. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  9. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  10. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.