Dogecoin के सपोर्ट वाली बास्केटबॉल टीम एलियंस ने जीते मेडल

Big3 बास्केटबॉल लीग की स्थापना हिप हॉप म्‍यूजिशियन और एक्‍टर आइस क्यूब और एंटरटेनमेंट एग्‍जीक्‍यूटिव जेफ क्वाटिनेट्ज ने की थी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जुलाई 2022 11:57 IST
ख़ास बातें
  • Big3 बास्केटबॉल लीग की स्थापना 5 साल पहले हुई थी
  • बिग3 लीग ने इसी साल अप्रैल में 25 फायर-टियर NFT बेचने का फैसला किया था
  • ‘माईडॉज’ (MyDoge) के फाउंडर बिल ली (Bill Lee) ने इन्‍हें खरीदा

एलियंस के हाल के मैचों में उसकी टीम की जर्सी पर भी डॉजकॉइन दिखाई दिया था।

क्रिप्‍टो (Crypto) मार्केट का जो भी हाल हो, लेकिन दुनिया में क्रिप्‍टोकरेंसीज सुर्खियां बटोर रही हैं। इस मामले में डॉजकॉइन (Dogecoin) आगे है। यह मीम कॉइन, पॉपुलर बास्‍केबॉल लीग बिग3 (Big3) का हिस्‍सा बन चुकी है और डॉजकॉइन की स्‍पॉन्‍सर्ड टीम एलियंस के दो मेंबर्स ने मिडसीजन अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। डॉजकॉइन के बिग3 लीग में शामिल होने की वजह है क्‍योंकि इसके सेल्‍फ कस्‍टोडियन वॉलेट ‘माईडॉज' (MyDoge) के फाउंडर बिल ली (Bill Lee) ने  Big3 की बास्‍केबॉल टीम एलियंस (Aliens) के सभी 25 फायर-टियर एडिशंस खरीद लिए हैं।  

Big3 बास्केटबॉल लीग की स्थापना हिप हॉप म्‍यूजिशियन और एक्‍टर आइस क्यूब और एंटरटेनमेंट एग्‍जीक्‍यूटिव जेफ क्वाटिनेट्ज ने की थी। लीग में 12 टीमें शामिल हैं, जिनके रोस्टर में एनबीए के पूर्व खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दोनों शामिल हैं। इसके अबतक 4 सीजन हो चुके हैं। साल 2020 के सीजन को कोविड-19 की वजह से कैंसल कर दिया गया था। 
 

रिपोर्टों के अनुसार, बिग3 लीग ने इसी साल अप्रैल में 25 फायर-टियर NFT बेचने का फैसला किया था। डॉजकॉइन ने इस पर दांव लगाया, जिसकी वजह से Big3 एलियंस टीम ने डॉजकॉइन को अपनाया। एलियंस के हाल के मैचों में उसकी टीम की जर्सी पर भी डॉजकॉइन दिखाई दिया था। यही नहीं, इस खरीद की वजह से माईडॉज वॉलेट का इंटीग्रेशन हुआ, जो प्‍लेयर्स, कोच और टीम्‍स को सिर्फ एक ट्वीट करने पर डॉगकोइन टिप्स कमाने की इजाजत देता है। 
Advertisement

इसके अलावा, डॉगकॉइन कोर रिलीज़ 1.14.6 भी जल्द लॉन्च हो सकता है। इसके रिलीज नोट प्रोग्रेस में हैं। इस रिलीज के बाद से महत्वपूर्ण सिक्‍योरिटी अपडेट और नेटवर्क एफ‍िशिएंसी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। कोर रिलीज का मतलब उन फ‍िक्‍स को शामिल करना है जो नोड और नेटवर्क सिक्‍योरिटी को मजबूत बनाते हैं। बहुत कम ब्लॉक इंटरवल के साथ डॉगकॉइन का मकसद यूजर्स को लेनदेन का एक सस्ता तरीका देना है। 

हाल ही में पता चला था कि डॉजकॉइन (Dogecoin) अभी भी अपने ऐतिहासिक निम्‍न स्‍तर 0.00008690 डॉलर से बहुत ज्‍यादा पर कारोबार कर रही है। यह करीब 78,638.3 फीसदी ऊपर है। क्रिप्‍टो मार्केट में छाई इस मंदी में भी डॉजकॉइन अपने ऑल टाइम हाई से 89.17 फीसदी ही नीचे है। रिपोर्ट में बताया गया था कि फ‍िलहाल यह मीम कॉइन 9 अरब डॉलर के मार्केट वैल्‍यूएशन के साथ 10वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। साल 2022 में डॉजकॉइन ने कोई बड़ी रैली नहीं देखी है। हालांकि इस साल की शुरुआत में जब इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला ने घोषणा की कि वह मर्चेंडाइज के पेमेंट के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार कर चुकी है, तब डॉजकॉइन ने अपनी कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी थी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.