AMC Entertainment बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी भी पेमेंट के लिए स्वीकार करेगा

AMC Entertainment के सीईओ एडम एरॉन ने कहा कि AMC थिएटर ऑनलाइन टिकट और रियायती पेमेंट के लिए बिटकॉइन स्वीकार करेगा, और इसी तरह Ethereum, Litecoin और Bitcoin Cash जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 नवंबर 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • भारत में बिटकॉइन की कीमत 37.52 लाख रु चल रही है।
  • भारत में लाइटकॉइन की कीमत 14,810 रु पर है।
  • भारत में इथेरियम की कीमत 2.82 लाख रु पर चल रही है।

बिटकॉइन को हाल ही में अल सल्वाडोर द्वारा इस महीने की शुरुआत में लीगल टेंडर के रूप में अपनाया गया था।

AMC Entertainment के सीईओ एडम एरॉन ने कहा कि AMC थिएटर ऑनलाइन टिकट और रियायती पेमेंट के लिए बिटकॉइन स्वीकार करेगा, और इसी तरह Ethereum, Litecoin और Bitcoin Cash जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करेगा।

Aron ने ट्वीट में कहा, "क्रिप्टोकरेंसी के चाहने वालों, आपको यह जानकारी पसंद आएगी, @AMCTheatres ने घोषणा की है कि हम 2021 के अंत तक ऑनलाइन टिकट और कन्सेशन पेमेंट के लिए बिटकॉइन स्वीकार करेंगे। मैं यह पक्का करता हूं कि जब हम ऐसा करेंगे तो हम साथ ही Ethereum, Litecoin और Bitcoin Cash जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी को भी स्वीकार करेंगे।" 

Advertisement
Bitcoin को हाल ही में अल सल्वाडोर द्वारा इस महीने की शुरुआत में लीगल टेंडर के रूप में अपनाया गया था। हालाँकि दुनिया में यह पहला कदम शुरुआती समस्याओं से घिरा हुआ था, क्योंकि नागरिकों को इसमें विश्वास नहीं था और उनका गुस्सा इस पर फूट पड़ा था। साथ ही इसके लागू करने में तकनीकी गड़बड़ियां भी रहीं और क्रिप्टकरेंसी की कीमतें भी गिर गई थीं। जिससे इस रोल आउट पर बहुत बुरा असर पड़ा था। 

सरकार की Chivo ऐप इतने बड़े रोल आउट को संभाल नहीं पा रही थी। वहीं हुवावे औ एप्पल पर प्लेफॉर्म्स पर भी ऐप उपलब्ध नहीं थी। उसके बाद इसको सही ढंग से चलाने की कवायद शुरू हो गई और स्थिति पर काबू किया गया। हुवावे ने बाद में इसे उपलब्ध कराना शुरू कर दिया। मगर जब ऐप यूजर्स की रजिस्ट्रेशन को संभालने में असमर्थ साबित हुई, तो सरकार ने अधिक सर्वर से जुड़ने और इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए इसे अनप्लग कर दिया।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.