क्रिप्टोबाजार में आई तेजी फिर सुस्त : Dogecoin, Cardano गिरे, Binance कॉइन में दिखी बढ़त

मुख्य 10 क्रिप्टोकरेंसी में से 7 क्रिप्टोकरेंसी ने नीचे की दिशा ले ली। हालांकि यह गिरावट बहुत ही मामूली थी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अगस्त 2021 17:23 IST
ख़ास बातें
  • मुख्य 10 क्रिप्टोकरेंसी में से 7 क्रिप्टोकरेंसी में आई हल्की गिरावट।
  • भारत में बिटकॉइन की कीमत 37.32 लाख रुपये के करीब रही।
  • बिनेंस कॉइन में 4 फीसदी की तेजी आई।

ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले कुछ दिनों से 2 ट्रिलियन डॉलर पर कारोबार कर रही है।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार का ऊपर चढ़ता ग्राफ एक बार फिर से सीधी लाइन में चलता हुआ दिखाई दिया। गुरूवार को बाजार में चढ़ाव के बजाय टोकन कारोबार हल्का सा नीचे की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। मुख्य 10 क्रिप्टोकरेंसी में से 7 क्रिप्टोकरेंसी ने नीचे की दिशा ले ली। हालांकि यह गिरावट बहुत ही मामूली थी। वहीं बिनेंस कॉइन में 4 फीसदी की तेजी आई।

ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले कुछ दिनों से 2 ट्रिलियन डॉलर पर कारोबार कर रही थी। मगर गुरूवार को यह एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब ही बने रहने में कामयाब रहा। इसी तरह, कुल क्रिप्टो बाजार का वॉल्यूम लगभग 3 प्रतिशत घटकर 113.77 बिलियन डॉलर हो गया। 
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में डिजिटल कॉइन की परफॉर्मेंस की बात करें तो Cardano इस वक्त खूब चमक रहा है। कार्डानो ब्लॉकचेन दुनिया भर में तीसरी सबसे बड़ी वर्चुअल करेंसी बनने की राह पकड़ चुकी है। इसके लिए यह अन्य टॉप altcoins को पार कर गया है। जाहिर है कि नेटवर्क डेवलपर्स का Defi में हुई वृद्धि का पूरा लाभ उठा रहे हैं। Bitcoin और इथेरियम के बाद अब Cardano तीसरे नम्बर पर कायम हो गया है। 

Economic Times द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार WazirX के सीओओ सिद्धार्थ मेनन ने कहा कि Bitcoin की इंस्टीट्यूशनल डिमांड पर सकारात्मक संकेत हैं, जो कि अब तक के उच्चतम स्तर से लगभग 24 प्रतिशत दूर है। 
Advertisement
"इस साल की शुरुआत में चीन में बिटकॉइन पर प्रतिबंध के बाद से, बिटकॉइन नेटवर्क के लिए हैश रेट में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसके बाद के छह हफ्तों में, यह चीन के प्रतिबंध के कारण 65 प्रतिशत से अधिक गिर गया। अगले कुछ महीनों में यह एक नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच सकता है।"

MicroStrategy के CEO, Micheal Saylor ने अभी घोषणा की कि कंपनी ने 1 जुलाई से 23 अगस्त के बीच 3,907 Bitcoins खरीदे, जो लगभग 17.7 करोड़ डॉलर है। हाल की खरीदारी ने कंपनी की कुल होल्डिंग को 108,992 कॉइन तक पहुंचा दिया है। 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे (IST) भारत में बिटकॉइन की कीमत 37.32 लाख रुपये थी। 
Advertisement

ब्रिटेन की फाइनेंशिअल कन्डक्ट अथॉरिटी (FCA) ने एक दस्तावेज़ में कहा, दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ठीक से निगरानी करने में सक्षम नहीं है और कन्ज़्यूमर्स के लिए एक बड़ा जोखिम है खड़ा करता है।
Advertisement

ZebPay के ट्रेड डेस्क के अनुसार, लगता है कि Ethereum नेटवर्क खुद ही इसका सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है, क्योंकि बढ़ती हुई एडॉप्शन ने प्रतियोगियों के Defi एप्लीकेशन और विकास में वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान स्तर पर बीयर्स को इसे 2,900 डॉलर (लगभग 2 लाख 15 हजार) के स्तर से ऊपर धकेलने और बनाए रखने की आवश्यकता है। 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे (IST) भारत में इथेरियम की कीमत 2.46 लाख रुपये थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.