क्रिप्टो ट्रेडर ने 2 सेकेंड में गंवाएं 6.5 लाख डॉलर

इस स्कैम की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई थी जो iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की ओर से लग रही थी

क्रिप्टो ट्रेडर ने 2 सेकेंड में गंवाएं 6.5 लाख डॉलर

क्रिप्टो वॉलेट के एक्सेस के लिए सीड फ्रेज महत्वपूर्ण होता है

ख़ास बातें
  • MetaMask ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है
  • इस स्कैम के बारे में Lacovone ने ट्विटर पर बताया है
  • क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं
विज्ञापन
एक क्रिप्टो ट्रेडर Domenic Lacovone ने खुलासा किया है कि स्कैमर्स के उनके iCloud एकाउंट को हैक करने के बाद उन्होंने 6.5 लाख डॉलर गंवा दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि इसमें केवल दो सेकेंड ही लगे। Lacovone ने इस स्कैम के बारे में ट्विटर पर बताया है। इस स्कैम की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई थी जो iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की ओर से लग रही थी। Lacovone को यह एक फ्रॉड होने का शक हुआ और उन्होंने इसे अनदेखा किया। हालांकि, Apple का नंबर होने के कारण उन्होंने उस पर कॉल करने का फैसला किया। 

Lacovone ने बताया, "उन्होंने एक कोड मांगा जो मेरे फोन पर भेजा गया था और दो सेकेंड के बाद मेरा पूरा MetaMask चला गया।" Lacovone के पास डिजिटल वॉलेट ऐप MetaMask में काफी क्रिप्टोकरेंसीज और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) थे। उन्हें यह नहीं पता था कि MetaMask उनके iPhone से ऑटोमैटिक तरीके से iCloud पर 12-डिजिट की एक 'सीड फ्रेज' फाइल स्टोर करता है। स्कैमर्स को उनके iCloud का एक्सेस मिलने के बाद उन्हें इसे स्वाइप कर Lacovone के एकाउंट को खाली कर दिया। क्रिप्टो वॉलेट में जाने के लिए सीड फ्रेज महत्वपूर्ण होता है और यह किसी के साथ शेयर नहीं किया जाना चाहिए। 

इस बारे में Lacovone ने ऑनलाइन कम्युनिटी से मदद मांगी है और अपने डिजिटल एसेट्स की रिकवरी में मदद करने वाले को एक लाख डॉलर का रिवॉर्ड देने की भी पेशकश की है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने Lacovone के हवाले से कहा, "हमें यह न बताएं की हमारे सीड फ्रेज को डिजिटल तरीके से स्टोर नहीं करना है और फिर हमारी जानकारी के बिना ऐसा ही करेंगे। अगर 90 प्रतिशत लोगों को यह पता होता तो मैं दावे से कह सकता हूं कि उनमें से कोई भी ऐप या iCloud को ऑन नहीं रखता।" वह MetaMask को भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने यूजर्स से इस फर्म को बेनकाब करने के लिए कहा है। 

MetaMask ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, फर्म ने ट्वीट कर यूजर्स को सलाह दी है। ट्वीट में कहा गया है कि iCloud बैकअप में यूजर्स का पासवर्ड एनक्रिप्टेड MetaMask वॉल्ट शामिल होता है और इसे iCloud बैकअप को डिसएबल कर बंद किया जा सकता है। हाल के महीनों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। इनमें लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Scam, NFT, MetaMask, Users, file, Store
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »