Crypto Tax : फैसले से इंडस्‍ट्री को थोड़ी राहत, लेकिन कुछ चिंताएं बरकरार

इंडस्‍ट्री के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि वर्चुअल असेट्स जैसे (cryptocurrency) को टैक्‍स के दायरे में शामिल करने के सरकार के फैसले को क्रिप्टो सेक्टर को मार्केट में सहज स्थिति देने के तरीके के रूप में देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 12:42 IST
ख़ास बातें
  • डिजिटल असेट्स में दिए जाने वाले गिफ्ट भी टैक्‍स जांच के दायरे में होंगे
  • डिजिटल असेट्स के ट्रांसफर के लिए किए गए पेमेंट पर भी टैक्‍स लगेगा
  • NFT वर्चुअल डिजिटल असेट्स हैं या नहीं, यह साफ नहीं है

अपने भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने हाल के दिनों में वर्चुअल डिजिटल असेट्स में ट्रांजैक्‍शन में ‘अभूतपूर्व’ बढ़ोतरी को भी स्वीकार किया।

केंद्रीय बजट-2022 भारत में क्रिप्टो सेक्‍टर के भविष्य को आकार दे सकता है। RBI-रेगुलेटेड डिजिटल रुपया लाने की घोषणा के साथ ही वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्चुअल डिजिटल असेट्स पर 30 फीसदी टैक्‍स लगाने की जानकारी दी है। उन्‍होंने यह भी बताया कि इस टैक्‍स में डिडेक्‍शन या छूट नहीं मिलेगी। इस ऐलान ने भारत में क्रिप्‍टोकरेंसी को बैन किए जाने की अटकलों को लेकर क्रिप्‍टो इंडस्‍ट्री को राहत दी है। इंडस्‍ट्री के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि वर्चुअल असेट्स जैसे (cryptocurrency) को टैक्‍स के दायरे में शामिल करने के सरकार के फैसले को क्रिप्टो सेक्टर को मार्केट में सहज स्थिति देने के तरीके के रूप में देखा जाना चाहिए।

कॉइनस्विच कुबेर (CoinSwitch Kuber) के संस्थापक और CEO आशीष सिंघल ने कहा- यह बजट, कंस्‍यूमर्स और खजाने के हितों की रक्षा करते हुए क्रिप्टो सेक्‍टर के प्रति बिजनेस फ्रेंडली अप्रोच की सरकार की मंशा को दर्शाता है। हम क्रिप्टो-एसेट टैक्सेशन को अन्य एसेट क्लास के बराबर लाने में मदद करने के लिए सरकार के साथ काम करने की उम्मीद करते हैं।

अपने भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने हाल के दिनों में वर्चुअल डिजिटल असेट्स में ट्रांजैक्‍शन में ‘अभूतपूर्व' बढ़ोतरी को भी स्वीकार किया। उन्‍होंने ऐलान किया कि डिजिटल असेट्स के रूप में दिए जाने वाले गिफ्ट भी अब देश में टैक्‍स जांच के दायरे में हैं। इसके साथ ही, डिजिटल असेट्स के ट्रांसफर के लिए किए गए पेमेंट पर भी देश में 1 फीसदी टैक्‍स लगेगा। यह टैक्‍स प्राप्तकर्ता (recipient) को देना होगा। 

इस फैसले का स्वागत करते हुए इंडस्‍ट्री के एक्‍सपर्ट्स ने कहा कि यह टैक्‍स व्यवस्था डीसेंट्रलाइज्‍ड क्रिप्टो-बेस्‍ड इनकम को ट्रैक करने योग्य बना देगी।
Advertisement

इंडियन लॉ फर्म शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के पार्टनर अमित सिंघानिया ने इस पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर पर टैक्‍स लगाने से सरकार क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्‍शन की बेहतर निगरानी कर सकेगी। लॉन्‍ग टर्म कैपिटल गेन्‍स पर सरचार्ज रेट को 15 प्रतिशत तक सीमित करने से कैपिटल असेट्स में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
Advertisement

इंडस्‍ट्री के एक्‍सपर्ट ने क्रिप्टो सेक्‍टर के प्रति भारत सरकार के दृष्टिकोण की सराहना की है, लेकिन इसको लेकर दी गई जानकारी में कमी की वजह से कुछ चिंताएं सामने आई हैं।

मसलन, वित्त मंत्री ने GST इम्प्लिकेशंस समेत क्रिप्टो एक्सचेंज का क्या अर्थ है, इस पर और स्पष्टीकरण नहीं दिया।
Advertisement

Gadgets 360 से बात करते हुए क्रिप्टो एक्सचेंज Unocoin के CEO सात्विक विश्वनाथ ने कहा कि सरकार कम टैक्‍स प्रतिशत लगाने को लेकर सोच सकती है। 
Advertisement

अभी यह भी साफ नहीं है कि देश में नॉन फंजिबल टोकन (NFT) को ‘वर्चुअल डिजिटल असेट्स" के रूप में गिना जाता है या नहीं। NFT डिजिटल संग्रह हैं। इनका मालिकाना हक ब्लॉकचेन नेटवर्क पर स्‍टोर है। DappRadar के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में NFT की बिक्री करीब 25 अरब डॉलर (करीब 1,84,690 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.