'फ्रेंडली' क्रिप्टो स्कैम बना सकते हैं रिकॉर्ड, AI का इस्तेमाल कर रहे स्कैमर्स

पिछले कुछ वर्षों में Bitcoin सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में कई गुना की बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से इस सेगमेंट में स्कैम्स से बड़ी रकम का नुकसान हो रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 फरवरी 2025 22:48 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो से जुड़े स्कैम्स में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है
  • स्कैमर्स के लिए GenAI के इस्तेमाल से धोखाधड़ी करना आसान हो गया है
  • भारत में भी क्रिप्टो से जुड़े स्कैम बढ़े हैं

भारत में भी इस तरह के क्रिप्टो स्कैम बढ़े हैं

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही क्रिप्टो से जुड़े स्कैम्स में भी बढ़ोतरी हुई है। इन स्कैम्स में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। इस तरह के बहुत से मामलों में स्कैमर्स अपने शिकार के साथ दोस्ती कर उन्हें जाली स्कीम में रकम लगाने के लिए आश्वस्त करते हैं। 

ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष दोस्ती कर क्रिप्टो से जुड़े स्कैम में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष क्रिप्टो से जुड़े स्कैम्स में नौ अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। Chainalysis का कहना है कि अधिक डेटा उपलब्ध होने पर यह आंकड़ा बढ़कर 12.4 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह इस सेगमेंट में स्कैम का एक रिकॉर्ड होगा। Chainalysis ने बताया है कि स्कैमर्स के लिए GenAI के इस्तेमाल से धोखाधड़ी करना आसान हो गया है। 

पिछले कुछ वर्षों में Bitcoin सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में कई गुना की बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से इस सेगमेंट में स्कैम्स से बड़ी रकम का नुकसान हो रहा है। भारत में भी इस तरह के क्रिप्टो स्कैम बढ़े हैं। पिछले वर्ष ऐसे एक मामले में राजधानी की महिला से उनकी दोस्त ने लगभग तीन करोड़ रुपये के Bitcoin की ठगी की थी। इस मामले में पीड़ित की करीबी दोस्त ने अपने दो सहयोगियों की मदद से उनके मोबाइल फोन पर क्रिप्टो वॉलेट से छह बिटकॉइन चुरा लिए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चुराए गए बिटकॉइन की ट्रेल को छिपाने के लिए कई टंबलर्स का इस्तेमाल किया। टंबलर का अधिकतर इस्तेमाल पहचानी जा सकने वाली क्रिप्टोकरेंसी को अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के साथ मिक्स करने के लिए होता है। इससे चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी के सोर्स का पता लगाना मुश्किल होता है। 

इस मामले में चुराए गए बिटकॉइन छह वॉलेट्स में ट्रांसफर किए गए थे। इसमें आरोपी महिला अपनी दोस्त के साथ एयरपोर्ट गई थी। एयरपोर्ट के रास्ते में उसने पीड़ित का मोबाइल नेविगेशन के लिए मैप का इस्तेमाल करने के बहाने से लिया था। इसके बाद आरोपी महिला ने पीड़ित के क्रिप्टो वॉलेट से छह बिटकॉइन अन्य वॉलेट्स में ट्रांसफर कर लिए थे।  इसके बाद आरोपी ने इन बिटकॉइन को अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में कन्वर्ट किया और इसमें से कुछ क्रिप्टोकरेंसी से कैश हासिल कर लिया था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.